बांकीपुर सीट उपचुनाव

नितिन नवीन वाली सीट पर होगा उपचुनाव, जानिए वोटिंग और रिजल्ट की डिटेल

राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद नितिन नवीन ने इस्तीफा दिया था। अब इस खाली सीट पर उप चुनाव होने जा रहा है। <br/>

By Rani Thakur
नितिन नवीन वाली सीट पर होगा उपचुनाव, जानिए वोटिंग और रिजल्ट की डिटेल

नितिन नवीन

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की एक-एक विधानसभा सीट जो खाली हुई है उस पर उपचुनाव किया जाएगा। चुनाव आयोग की तरफ से आज (गुरुवार) को इसका ऐलान हो गया है। बिहार में जो सीट खाली हुई है वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट है। वे पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक थे।  

नितिन नवीन ने सौंपा था इस्तीफा

राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद नितिन नवीन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था जिसके बाद बांकीपुर सीट खाली हो गई थी। चुनाव आयोग के अनुसार 30 जुलाई को मतदान किया जाएगा और तीन अगस्त को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

चुनाव से संबंधित कार्यक्रम 

  • इस उप चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 6 जुलाई 2026 को राजपत्र (गजट) अधिसूचना जारी होने के साथ होगी। 
  • नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि- 13 जुलाई 2026 है।
  • नामांकन पत्रों की जांच - 14 जुलाई 2026 को होगी।
  • उम्मीदवार अपना नामांकन 16 जुलाई 2026 तक वापस ले सकेंगे। 
  • वोटिंग की तारीख- 30 जुलाई 2026 है। 
  • जबकि मतों की काउंटिंग - 3 अगस्त 2026 को होगी। 
  • पूरी चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 तक संपन्न करने की पूरी तैयारी है। 

मजेदार होंगे उपचुनाव के नतीजे

जान लें कि इस सीट पर भले बीजेपी या विपक्ष की ओर से प्रत्याशी को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की ओर से वीणा मानवी यह चुनाव लड़ेंगी। महिला विकास मंच से जुड़ी वीणा मानवी ने हाल ही में तेज प्रताप की पार्टी की सदस्यता ली है। प्रशांत किशोर की पार्टी भी मैदान में उतरेगी। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।