बिहार में 20 जून तक नहीं चलेंगी ये कक्षाएं, बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीएम का आदेश जारी

पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 20 जून तक पांचवीं तक की कक्षाओं को बंद करने का आदेश जारी किया है।

By Rani Thakur
बिहार में 20 जून तक नहीं चलेंगी ये कक्षाएं, बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीएम का आदेश जारी

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: पटना समेत पूरे जिले में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पांचवीं तक की कक्षाओं के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

20 जून तक प्रभावी रहेगा आदेश

यह आदेश 20 जून तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, छठी से आठवीं तक की कक्षाएं भी सिर्फ सुबह 10:30 बजे तक ही संचालित की जा सकेंगी। इसके बाद किसी भी स्थिति में पठन-पाठन की अनुमति नहीं होगी। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में एहतियातन यह निर्णय लिया गया है।

अभी गर्मी से राहत नहीं 

दरअसल, पटना समेत बिहार के कई जिलों में इन दिनों तापमान लगातार ऊपर रह रहा है। तेज धूप और उमस के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कुछ स्‍कूलों में समर वैकेशन खत्‍म होने के बाद पढ़ाई शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन को लेकर यह सख्त कदम उठाया है।

ऑर्डर को लेकर सख्त प्रशासन 

गौरतलब है कि जिले के कुछ निजी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां अभी जारी हैं, जबकि कई स्कूलों में समर वैकेशन समाप्त होने के बाद कक्षाएं शुरू कर दी गई थीं। ऐसे में प्रशासन के नए आदेश के बाद स्कूल प्रबंधन को समय-सारिणी में बदलाव करना होगा। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दें।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।