पीएम मोदी की अपील का बड़ा असर एक ही गाड़ी में सवार होकर कैबिनेट पहुंचे 3 मंत्री, CM सम्राट चौधरी ने जारी की गाइडलाइन

पीएम मोदी की अपील पर बिहार के 3 मंत्री एक ही गाड़ी में कैबिनेट पहुंचे। सीएम सम्राट चौधरी ने कम काफिले, वर्क फ्रॉम होम और सप्ताह में एक दिन 'नो व्हीकल डे' रखने की गाइडलाइन जारी कर मिसाल पेश की।

By Anshuman Parashar
पीएम मोदी की अपील का बड़ा असर एक ही गाड़ी में सवार होकर कैबिनेट पहुंचे 3 मंत्री, CM सम्राट चौधरी ने जारी की गाइडलाइन

न्यूज 11 भारत/ बिहार डेस्क (अश्मित सिन्हा, पटना) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन और संसाधनों की बचत के लिए की गई अपील का व्यापक असर बिहार की राजनीति में दिखने लगा है। बुधवार को पटना में आयोजित कैबिनेट की बैठक के दौरान एक ऐसा नजारा दिखा जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रधानमंत्री के आह्वान का सम्मान करते हुए बिहार सरकार के तीन मंत्री— लखेंद्र पासवान, संजय सिंह और संजय पासवान— अलग-अलग गाड़ियों के बजाय एक ही गाड़ी में सवार होकर कैबिनेट मीटिंग में पहुंचे।

सीएम सम्राट चौधरी का कड़ा निर्देश: "कम करें गाड़ियों का काफिला"

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाते हुए मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के लिए नई गाइडलाइन तय की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि मंत्री और निगम बोर्ड के अध्यक्ष/सदस्य अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम से कम रखें। सीएम ने जोर देकर कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को खुद उदाहरण पेश करना होगा ताकि जनता भी इससे प्रेरित हो सके।

जनता के लिए '6 सूत्री' अपील: सप्ताह में एक दिन 'नो व्हीकल डे'

मुख्यमंत्री ने बिहार की जनता और सरकारी महकमे के लिए विशेष सुझाव जारी किए हैं:

  • लोग अपनी निजी गाड़ियों के बजाय मेट्रो, बस और ऑटो का अधिक इस्तेमाल करें।

  • सप्ताह में एक दिन को 'नो व्हीकल डे' के रूप में मनाया जाए, ताकि पर्यावरण और ईंधन दोनों की बचत हो।

  • सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों में वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) को बढ़ावा देने की बात कही गई है।

  • सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि बैठकों के लिए यात्रा करने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सहारा लें।

  • सरकारी कैंटीन में स्वास्थ्य और संसाधनों को देखते हुए पाम ऑयल का इस्तेमाल कम करने की सलाह दी गई है।

पीएम मोदी का विजन: पर्यावरण और संसाधन की सुरक्षा

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दो दिनों से लगातार देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग घटाने की अपील की है। पीएम ने मेट्रो और इलेक्ट्रिक बसों जैसे सार्वजनिक परिवहन को अपनाने पर जोर दिया है। बिहार सरकार ने इस अपील को न केवल सराहा है, बल्कि इसे धरातल पर उतारने के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' और 'वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग' जैसे आधुनिक कदम उठाने का फैसला किया है।

संबंधित सामग्री

पटना में भीषण गर्मी का कहर, 20 जून तक 5वीं तक के स्कूल बंद, जानें 6वीं से 12वीं तक के बच्चों का क्या होगा टाइम-टेबल

पटना में भीषण गर्मी का कहर, 20 जून तक 5वीं तक के स्कूल बंद, जानें 6वीं से 12वीं तक के बच्चों का क्या होगा टाइम-टेबल

भीषण गर्मी के कारण पटना में 20 जून तक 5वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कक्षा 6 से 8 की पढ़ाई सुबह 10:30 बजे तक ही होगी। डीएम ने बच्चों की सुरक्षा के लिए BNSS की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया।

झुलसते पटना को मिली बड़ी राहत, अब इन चौराहों पर मिलेंगे 7000 लीटर के महा-टैंकर, जानें किन इलाकों में मिलेगी सुविधा

झुलसते पटना को मिली बड़ी राहत, अब इन चौराहों पर मिलेंगे 7000 लीटर के महा-टैंकर, जानें किन इलाकों में मिलेगी सुविधा

पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम चौराहों पर 7000 लीटर क्षमता वाले वाटर टैंकर तैनात करेगा। पानी की शुद्धता पर कड़ा पहरा रहेगा। घर से निकलने से पहले देखें प्रमुख इलाकों की पूरी लिस्ट।

उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कोलकाता में झारक्राफ़्ट के नए इम्पोरियम का किया उद्घाटन

उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कोलकाता में झारक्राफ़्ट के नए इम्पोरियम का किया उद्घाटन

बुधवार से कोलकाता के थिएटर रोड मे झारक्राफ़्ट के नये इम्पोरियम की हुई शुरुआत, उद्योग सचिव अरवा राजकमल भी रहे मौजूद

'देश हित में है ईंधन की बचत', पीएम मोदी की अपील परJDU के इस विधायक का समर्थन

'देश हित में है ईंधन की बचत', पीएम मोदी की अपील परJDU के इस विधायक का समर्थन

लखीसराय में जदयू कार्यालय के उद्घाटन पर विधायक रामानंद मंडल ने पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील को सराहा। उन्होंने वैश्विक युद्ध से गहराते संकट के बीच इसे राष्ट्रहित में बताया।