दंगल क्वीन विनेश फोगाट पर बैन लगा तो नया 'सियासी दंगल' होना तय! आखिर डब्ल्यूएफआई क्यूं लगाना चाहता है विनेश पर प्रतिबंध

By News11 Bharat
दंगल क्वीन विनेश फोगाट पर बैन लगा तो नया 'सियासी दंगल' होना तय! आखिर डब्ल्यूएफआई क्यूं लगाना चाहता है विनेश पर प्रतिबंध

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा लगाए गये यौन उत्पीड़न के बाद देश भर में मचे सियासी बवाल के बाद एक बाद फिर से नये 'सियासी दंगल' का अखाड़ा तैयर होने वाला है. अगर स्टार महिला पहलवान और कांग्रेस सांसद विनेश फोगाट पर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने प्रतिबंध लगाया तो फिर से सियासी दंगल होना तय है.

दरअसल, डब्ल्यूएफआई ने महिला पहलवाल विनेश फोगाट को एक नोटिस थमाया है और इस नोटिस को लेकर महासंघ के प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि अगर जवाब सकारात्मक नहीं होगा तो प्रतिबंध लगना तय है.  इतना ही नहीं संजय सिंह ने यह भी कहा कि बात-बात में विनेश को आरोप लगाने की लत लगी हुई है. जो उनके लिए ही नुकसानदेह साबित हो सकता है. 

आखिर डब्ल्यूएफआई ने ऐसा कौन सा नोटिस थमाया है जिसके कारण विनेश फोगाट पर प्रतिबंध की तलवार लटक रही है. दरअसल, विनेश पर डोपिंग का आरोप लगा है और इसी को लेकर डब्ल्यूएफआई ने उनसे जवाब तलब किया है. अगर विनेश पर प्रतिबंध लगता है तो यह भारतीय कुश्ती दल के लिए भी झटका हो सकता. भारतीय कुश्ती महासंघ इस समय ओलम्पिक 2028 की तैयारी कर रहा है. महासंघ को उम्मीद है कि इस बाद भारतीय कुश्ती दल कम से कम 6 पदल जीत सकता है. अगर विनेश पर प्रतिबंध लगता है तो यह देश का ही नुकसान होगा.

बता दें कि विनेश फोगाट समेत कई पहलवानों ने बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन भी किया था. फिर पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगाट 100 ग्राम ज्यादा वजन के कारण पदक से वंचित हो गयी थीं. अब डब्ल्यूएफआई ने विनेश फोगाट को डोपिंग नियम का उल्लंघन करने संबंधी कारण बताओ नोटिस जारी किया है. विनेश फोगाट नोटिस का क्या जवाब देती हैं, इस पर उनका भविष्य निर्भर करता है. इसीलिए माना जा रहा है कि अगर विनेश पर प्रतिबंध लगता है, तो कुश्ती महासंघ का माहौल ही गर्म नहीं होगा बल्कि राजनीति भी गर्म हो जाएगी.

यह भी पढें: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,  यूपी और बिहार से 3 शार्पशूटर को दबोचा, यूपीआई पेमेंट पड़ गया भारी

 

संबंधित सामग्री

जिला अनुकंपा समिति की बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिला अनुकंपा समिति की बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विचार विमर्श के बाद समिति ने 8 तृतीय वर्ग में और चतुर्थ वर्ग में 2 अभ्यावेदनों की अनुशंसा की

Telegram 'Gone', VPN 'On'! अस्थाई प्रतिबंध पर यूजर्स में देखने को मिल रहा नया ट्रेंड! वजह भी आई सामने!

Telegram 'Gone', VPN 'On'! अस्थाई प्रतिबंध पर यूजर्स में देखने को मिल रहा नया ट्रेंड! वजह भी आई सामने!

21 जून को होने वाली NEET Re-Exam परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसलिए Telegram परलगा है प्रतिबंध