कोचिंग विवाद मामला

कोचिंग विवाद मामला : रौशन आनंद के भाईयों को जमानत, खान सर की याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

बहुचर्चित कोचिंग विवाद मामले में आज अदालत से दो आरोपितों को राहत मिल गई है, जबकि फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर कोई फैसला नहीं हो सका।

By Rani Thakur
कोचिंग विवाद मामला : रौशन आनंद के भाईयों को जमानत, खान सर की याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

खान सर की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बहुचर्चित कोचिंग विवाद मामले में आज अदालत में हुई सुनवाई के दौरान दो आरोपितों को राहत मिल गई। इस दिन रौशन आनंद के भाई अभिषेक कुमार और कोचिंग कर्मचारी गौरव की नियमित जमानत याचिकाएं मंजूर की गई हैं। 

जमानत याचिकाओं पर हुई सुनवाई

मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार और गौरव की जमानत याचिकाओं पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दिया है। इस फैसले के बाद मामले में एक पक्ष को राहत मिलने की चर्चा तेज है। 

फैजल खान की याचिका पर नहीं हुआ फैसला

इसी मामले के दूसरे प्रमुख आरोपित फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर आज कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका। मामले की अगली सुनवाई 27 जून को होगी। सभी की नजरें अब अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

कर्मचारियों की याचिकाएं भी लंबित

फैजल खान के साथ-साथ उनके कोचिंग संस्थान से जुड़े कर्मचारियों की जमानत याचिकाओं पर भी आज कोई फैसला नहीं आ पाया है। अदालत में इन मामलों पर भी 27 जून को सुनवाई होगी। ऐसे में संबंधित पक्षों को इंतजार करना होगा।

मामले को लेकर बनी हुई है चर्चा

इस कोचिंग विवाद से जुड़े मामले पर लगातार लोगों की नजरें हैं। मामले में जहां एक ओर कुछ आरोपितों को जमानत मिल गई है, वहीं दूसरी ओर फैजल खान और उनके सहयोगियों को राहत के लिए अभी कुछ दिनों का इंतजार है।  

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।