बिहार में जेल से बाहर आए आरोपी को बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी, हत्यारा गिरफ्तार

सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के नवरत्न बाजार के काजीपुरा मोहल्ले में आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अभिषेक गोस्वामी उर्फ लल्लू गोस्वामी है।

By Rani Thakur
बिहार में जेल से बाहर आए आरोपी को बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी, हत्यारा गिरफ्तार

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क
अविनाश श्रीवास्तव / सासाराम:
 सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के नवरत्न बाजार के काजीपुरा मोहल्ले में आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अभिषेक गोस्वामी उर्फ लल्लू गोस्वामी था। वहीं पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोपी टिंकू सोनी उर्फ अजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। 

आपसी रंजिश में हत्या

रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि नवरत्न बाजार के ही रहने वाले लल्लू गोस्वामी की हत्या कर दी गई है। यह हत्या आपसी रंजिश में की गई है। बता दे की 4 साल पहले भी एक हत्या हुई थी। उसमें मृतक लल्लू गोस्वामी अभियुक्त था और कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर छूट कर जेल से बाहर आया था। 

मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

चार साल पहले भुवर नामक एक व्यक्ति की हत्या का मृतक व्यक्ति आरोपी था। इस हत्याकांड में शामिल सभी की पहचान कर ली गई है। जबकि मुख्य हत्यारा टिंकू सोनी उर्फ अजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। साथ ही पैसों के लेनदेन का भी मामला है। 

किराना दुकान चलाता था मृतक 

मृतक लल्लू गोस्वामी केक और किराना दुकान चलता था। जबकि हत्यारा टिंकू सोनी का आभूषण का दुकान है। बता दे की वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। नवरत्न बाजार में यह घटना घटी है पूरे इलाके में पुलिस की तनाती कर दी गई है। आसपास के कई थाने की पुलिस पूरे बाजार और मोहल्ले में फैल गई है। रोहतास के S.P. रौशन कुमार ने खुद यह गिरफ्तारी की। इस दौरान अपराधी के घर के ऊपर पुलिस सीढ़ी लगाकर चढ़ गई। बीच शहर में हुए इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी है। पुलिस ने सबको अपने कब्जे में ले लिया है। बता दे की लालू गोस्वामी के सिर में अपराधियों ने दो से अधिक गोली मारी है। जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया।


 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।