कैमूर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन दबाव में आरोपी दंपत्ति सलाखों के पीछे

कैमूर जिले में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया और वीडियो दिखाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपत्ति को 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

By sawan kumar
कैमूर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन दबाव में आरोपी दंपत्ति सलाखों के पीछे

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

अजीत कुमार / कैमूर -   कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया और फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। इस दौरान आरोपी की पत्नी ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। घटना के बाद वीडियो दिखाकर पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।

हाईलाइट्स - 

  • महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म
  • पत्नी ने वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया
  • 4 घंटे में आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार
  • आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है
     
पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पीड़िता ने मंगलवार को रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 4 जून की शाम करीब 6 बजे डरवन निवासी एकराम अंसारी और उसकी पत्नी शाहिदा बेगम ने उसे अपने घर बुलाया। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत कर दिया गया और आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया। पत्नी शाहिदा बेगम वीडियो बनाती रही। इसके बाद दोनों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 घंटे के भीतर आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने प्रेस वार्ता कर मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एकराम अंसारी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। इस घटना में रामगढ़ थाना ने कांड संख्या 150/26 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को न्याय की उम्मीद जगी है और यह संदेश गया है कि ऐसे गंभीर अपराधों पर प्रशासन सख्ती से निपटेगा।

संबंधित सामग्री

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत पर खान सर ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को दी गई समयसीमा 15 जून को समाप्त हो रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लालू परिवार तय अवधि में बंगला खाली करता है

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम' के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री संजय टाइगर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए विकास और सुशासन का दावा किया।

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना में बवाल, ट्रैक जाम-तोड़फोड़ के बीच चला लाठीचार्ज; 16 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना में बवाल, ट्रैक जाम-तोड़फोड़ के बीच चला लाठीचार्ज; 16 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले पटना में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और ट्रैक जाम से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने के बावजूद हंगामा जारी रहा, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार

ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत, नेपाल पुलिस जांच में जुटी

ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत, नेपाल पुलिस जांच में जुटी

नेपाल के एक होटल में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जांच में जुटी नेपाल पुलिस होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है, जबकि मौत