बिहार का मौसम

नेपाल में आफत की बारिश से उफान पर गंडक: बिहार के 17 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

मौसम विभाग ने आज बिहार के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस कड़ी में 12 जिलों में ऑरेंज जबकि, 5 जिलों में येलो अलर्ट है।

By Rani Thakur
नेपाल में आफत की बारिश से उफान पर गंडक: बिहार के 17 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

बिहार के 17 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: मौसम विभाग ने आज बिहार के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस कड़ी में 12 जिलों में ऑरेंज जबकि, 5 जिलों में येलो अलर्ट है। आज सुबह से ही पटना, बगहा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और कटिहार में हल्की बारिश हो रही है। 

गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा

वहीं दूसरी ओर नेपाल में हो रही लगातार बारिश से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वृद्धि वाल्मीकिनगर बराज से लगभग 1 लाख 5000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। 

पटना में कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज पूरे दिन धूप-छांव का सिलसिला बना रह सकता है। यहां तापमान 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा। हालांकि शाम में मौसम बदलने की संभावना है, हल्की बारिश भी हो सकती है। आज पटना में आंधी-बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं है।

कई जिलों में बारिश की कमी

मौसम विभाग के अनुसार गया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा, नवादा, जमुई, मधुबनी, सीतामढ़ी, सारण, वैशाली, अररिया, पूर्णिया और सुपौल समेत कई जिलों में काफी कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं दरभंगा, बेगूसराय, समस्तीपुर, भागलपुर, बांका, कटिहार और पश्चिम चंपारण के कुछ हिस्सों में सामान्य या उससे भी अधिक वर्षा हुई है। 

संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने आज (सोमवार) बिहार विधानसभा के सदस्यता की शपथ ली। <br/>

बिहार में अब हर महीने लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, जानें कब से शुरू होगी सेवा

बिहार में अब हर महीने लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, जानें कब से शुरू होगी सेवा

स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए बिहार में अब हर महीने विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

बिहार के लखीसराय जिले के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर परिसर में सोमवार को सावन की भीड़ के दौरान भगदड़ मचने से सात महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 18 जिलों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।