शेरघाटी से लापता 3 छात्राएं 12 घंटे में बरामद, जांच में जुटी पुलिस

गया पुलिस ने शेरघाटी से रहस्यमय तरीके से लापता हुई तीन छात्राओं को महज 12 घंटे के भीतर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया है। सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से यह कामयाबी मिली।

By Anshuman Parashar
शेरघाटी से लापता 3 छात्राएं 12 घंटे में बरामद,  जांच में जुटी पुलिस

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (राहुल,शेरघाटी) गया पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। शेरघाटी थाना क्षेत्र से रहस्यमय तरीके से लापता हुई तीन छात्राओं को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की इस तेज तर्रार कार्रवाई से जहां तीन परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहां खुशियां लौट आई हैं। पूरी घटना के बाद से देर रात तक पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर रहा।

कोचिंग के लिए निकली थीं छात्राएं, नहीं लौटने पर मची सनसनी

जानकारी के अनुसार, 20 मई की दोपहर शेरघाटी थाना क्षेत्र की एक छात्रा घर से 'मिश्रा कोचिंग' में पढ़ाई करने के लिए निकली थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन शुरू की। इसी बीच पता चला कि उसी इलाके की दो अन्य छात्राएं भी लापता हैं। तीनों सहेलियों के एक साथ गायब होने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और अनहोनी की आशंका से परिजन सहम गए।

परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका, दर्ज हुई FIR

छात्राओं के परिजनों ने संयुक्त रूप से शेरघाटी थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और अपहरण की आशंका जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। शेरघाटी थाना में कांड संख्या 215/26 दर्ज करते हुए बीएनएस (BNS) की धारा 137(2)/96 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले की जांच तेज कर दी गई।

सिटी एसपी के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम

गया के सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

  • टीम के कमांडर: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) संदीप कुमार

  • टीम के मुख्य सदस्य: शेरघाटी थानाध्यक्ष मोहन कुमार, एसआई रूपा कुमारी और थाने के जवान।

CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन से मिला कोलकाता का सुराग

विशेष टीम ने बिना वक्त गंवाए तकनीकी अनुसंधान शुरू किया। मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और दर्जनों सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसी दौरान पुलिस को सीसीटीवी में छात्राओं की कुछ गतिविधियां दिखीं और पुख्ता सुराग मिला कि तीनों छात्राएं कोलकाता की तरफ जा रही हैं।

हावड़ा जंक्शन पर घेराबंदी, 12 घंटे में 'सफल रेस्क्यू'

सुराग मिलते ही गया पुलिस की विशेष टीम तुरंत पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई। लगातार ट्रैकिंग करते हुए टीम हावड़ा जंक्शन पहुंची और वहां से तीनों छात्राओं को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया। एफआईआर दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देना गया पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

रहस्य से उठेगा पर्दा, जांच और छापेमारी जारी

सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि बरामद छात्राओं से पूछताछ की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि वे किन परिस्थितियों में और किसके साथ कोलकाता पहुंची थीं। इस मामले में अपहरण की संलिप्तता को लेकर संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। 

अपनों को पाकर झलके खुशी के आंसू

छात्राओं के सकुशल मिलने की खबर से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने गया पुलिस की मुस्तैदी, डीएसपी संदीप कुमार और थानाध्यक्ष मोहन कुमार की टीम की जमकर तारीफ की। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस वक्त रहते एक्टिव नहीं होती, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।