आज जेल से बाहर आएंगे ज्ञानबिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद, भाई के अंतिम संस्कार के लिए मिली जमानत

ज्ञान बिन्दु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद को भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोर्ट से जमानत मिल गई है।

By Rani Thakur
आज जेल से बाहर आएंगे ज्ञानबिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद, भाई के अंतिम संस्कार के लिए मिली जमानत

आज जेल से बाहर आएंगे ज्ञानबिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के चर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में जेल में बंद ज्ञान बिन्दु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद को अपने सगे भाई की संदिग्ध मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अदालत से जमानत मिल गई है। बता दें कि रोशन आनंद के भाई का शव पड़ोसी देश नेपाल के एक होटल से बरामद किया गया था। इस घटना के बाद से ही उनका पूरा परिवार गहरे सदमे और शोक में डूबा हुआ है। इस परिस्थिति को देखते हुए कोर्ट ने जमानत दी है।

दोनों गुरु हैं, गुरु की तरह रहें: कोर्ट 

रौशन आनन्द की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों से कहा कि दोनों गुरु हैं। खान और रौशन आनन्द सर गुरु की तरह व्यवहार करें। दोनों हेल्दी कम्पीटिशन करें, क्रिमिनल एक्टिविटी में इन्वॉल्व न हों। इस दौरान रौशन आनंद के वकील ने कहा कि रौशन घटना में शामिल नहीं था। फिर उन्होंने कहा कि खान ने हम पर अगर षड्यंत्र का आरोप लगाया तो बॉडीगार्ड की फायरिंग वाली बात क्यों छिपाई। 

संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने आज (सोमवार) बिहार विधानसभा के सदस्यता की शपथ ली। <br/>

कमला नदी में नहाने के दौरान सात बच्चे डूबे, तीन की मौत

कमला नदी में नहाने के दौरान सात बच्चे डूबे, तीन की मौत

कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के फलका थाना अंतर्गत कमला नदी में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जल भरने और नहाने के दौरान सात बच्चे गहरे पानी में चले गए।

बिहार में अब हर महीने लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, जानें कब से शुरू होगी सेवा

बिहार में अब हर महीने लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, जानें कब से शुरू होगी सेवा

स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए बिहार में अब हर महीने विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

बिहार के लखीसराय जिले के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर परिसर में सोमवार को सावन की भीड़ के दौरान भगदड़ मचने से सात महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।