बिहार में गर्मी का कहर जारी

बिहार के 14 जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार में मानसून की एंट्री के बावजूद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 14 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

By Rani Thakur
बिहार के 14 जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार के 14 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में मानसून की एंट्री के बावजूद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 14 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटों तक अधिकांश जिलों में गर्म और शुष्क मौसम बना रह सकता है। जबकि अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना है।

मौसम विभाग की चेतावनी 

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और तेज धूप से बचाव करने की सलाह दी है। बीते 24 घंटे में भागलपुर और मुंगेर में बारिश हुई। जबकि कैमूर और बक्सर 41.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।

आंधी, बारिश और बिजली से 11 लोगों की मौत

दिनभर गर्मी के बाद अचानक मंगलवार शाम मौसम बदला और आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हुई। इस दौरान बारिश और ठनका की चपेट में आने से 10 लोगों की जान चली गई। भागलपुर जिले में 5 लोगों की, जबकि बांका में 3 लोगों की मौत हो गई। मुंगेर और कटिहार में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। 

48 से 72 घंटे बाद मिल सकती है राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक गर्मी का प्रभाव इसी तरह बना रहेगा। हालांकि 48 से 72 घंटे के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं के प्रभाव में वृद्धि होने पर कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

बिहार में कब होगी मानसून की एंट्री 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने में अभी कुछ समय लग सकता है। फिलहाल मानसूनी परिस्थितियां अनुकूल नहीं बन पा रही हैं, जिसके कारण व्यापक बारिश का दौर शुरू नहीं हो सका है। यदि मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो अगले कुछ दिनों में मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने आज (सोमवार) बिहार विधानसभा के सदस्यता की शपथ ली। <br/>

बिहार में अब हर महीने लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, जानें कब से शुरू होगी सेवा

बिहार में अब हर महीने लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, जानें कब से शुरू होगी सेवा

स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए बिहार में अब हर महीने विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

बिहार के लखीसराय जिले के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर परिसर में सोमवार को सावन की भीड़ के दौरान भगदड़ मचने से सात महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 18 जिलों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।