Helicopter Tourism in Bihar : बिहारवासियों के लिए बड़ा तोहफा, अब आसमान से करें पटना की सैर

राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेली-टूरिज्म मॉडल पर काम कर रही है। इसका उद्देश्य राज्य के धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच को आसान बनाना है।

By Rani Thakur
Helicopter Tourism in Bihar : बिहारवासियों के लिए बड़ा तोहफा, अब आसमान से करें पटना की सैर

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में पर्यटन को नई उड़ान देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि आगामी 15 जुलाई से पटना में हेलीकॉप्टर के जरिए हवाई सैर की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके तहत पटनावासी और पर्यटक मात्र 2100 रुपये में राजधानी का हवाई नजारा देख सकेंगे। राज्य सरकार का दावा है कि यह पहल बिहार को देश के उन चुनिंदा राज्यों की श्रेणी में लाएगी, जहां आम लोगों को भी रियायती दर पर हेलीकॉप्टर पर्यटन का अनुभव मिल सकेगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेली-टूरिज्म मॉडल पर काम कर रही है। इसके तहत राजगीर, मां मुंडेश्वरी मंदिर, तुतला भवानी मंदिर, क्षेत्र के प्रमुख जलप्रपातों तथा वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इन स्थलों की हवाई यात्रा के लिए पर्यटकों को लगभग 6000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि शेष खर्च का वहन राज्य सरकार सब्सिडी के रूप में करेगी।

बहुत कम समय में पूरी होगी यात्रा

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य राज्य के धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच को आसान बनाना है। सड़क मार्ग से कई घंटे की यात्रा को हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए काफी कम समय में पूरा किया जा सकेगा। विशेष रूप से वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व और कैमूर क्षेत्र जैसे दूरस्थ पर्यटन स्थलों को इससे बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

हेली टूरिज्म परियोजना पर काम जारी 

बिहार सरकार पहले से ही हेली-टूरिज्म परियोजना पर काम कर रही है। योजना के तहत पटना को राजगीर, नालंदा, बोधगया, वैशाली, पावापुरी, पटना साहिब और वाल्मीकिनगर जैसे प्रमुख स्थलों से हवाई मार्ग के जरिए जोड़ने की तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग का मानना है कि इससे घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

संबंधित सामग्री

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में हुए भगदड़ के पीड़ितों का हाल जानने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे ।

कमला नदी में नहाने के दौरान सात बच्चे डूबे, तीन की मौत

कमला नदी में नहाने के दौरान सात बच्चे डूबे, तीन की मौत

कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के फलका थाना अंतर्गत कमला नदी में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जल भरने और नहाने के दौरान सात बच्चे गहरे पानी में चले गए।

भूख हड़ताल करेंगे सांसद पप्पू यादव, ऐलान के बाद बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

भूख हड़ताल करेंगे सांसद पप्पू यादव, ऐलान के बाद बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध, हत्याओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है।

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 18 जिलों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।