उत्पाद टीम की कार्रवाई के दौरान दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, बीमार बच्चे की मौत

शेरघाटी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीमार बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Rani Thakur
उत्पाद टीम की कार्रवाई के दौरान दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, बीमार बच्चे की मौत

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एंबुलेंस को मारी टक्कर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राहुल कुमार / शेरघाटी :
शेरघाटी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीमार बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एंबुलेंस से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा खंडैल और दरियापुर गांव के बीच हुआ। दुर्घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। देर रात तक मृत बच्चे की पहचान नहीं हो सकी थी।

इलाज के लिए जा रहा था बच्चा

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में एक बीमार बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति में आ रही स्कॉर्पियो ने सीधे एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

उत्पाद विभाग की टीम से बचने के दौरान बिगड़ा संतुलन

ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि उत्पाद विभाग की टीम एक संदिग्ध स्कॉर्पियो का पीछा कर रही थी। खुद को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही एंबुलेंस में जा टकराया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार लोग मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें कुछ दूरी पर पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर दी।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर प्रदर्शन

मासूम बच्चे की मौत से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा उत्पाद विभाग की टीम पर भी फूट पड़ा। लोगों ने खंडैल गांव के पास उत्पाद विभाग की टीम को रोक लिया और काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर हंगामे की वजह से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस बल की मौजूदगी में हालात पर काबू पाया गया।

दो लोग हिरासत में, पुलिस कर रही जांच

हंगामे के बीच उत्पाद विभाग की टीम ने स्कॉर्पियो में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर भारत यादव ने बताया कि ग्रामीण उत्पाद विभाग की टीम पर पीछा करने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं, शेरघाटी थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने सड़क हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच चल रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।