549 करोड़ गोपालगंज-बेतिया को जोड़ने वाला महासेतु खतरे में ! स्पैन में गैप,बड़े हादसे की आशंका के बाद भारी वाहनों पर रोक

गोपालगंज-बेतिया को जोड़ने वाले जादोपुर-मंगलपुर महासेतु में स्पैन गैप और पाया धंसने की सूचना से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने एहतियातन भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है, जबकि विशेषज्ञ टीम से पुल की जांच

By sawan kumar
549 करोड़  गोपालगंज-बेतिया को जोड़ने वाला महासेतु खतरे में ! स्पैन में गैप,बड़े हादसे की आशंका के बाद भारी वाहनों पर रोक

549 करोड़ गोपालगंज-बेतिया को जोड़ने वाला महासेतु खतरे में !

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

नमो नारायण मिश्र / गोपालगंज -   गोपालगंज को पश्चिम चंपारण के बेतिया से जोड़ने वाला अति महत्वपूर्ण जादोपुर-मंगलपुर महासेतु अब लोगों की चिंता का कारण बन गया है। पुल के स्पैन में गैप आने और पाया संख्या-5 के धंसने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। करीब 549 करोड़ रुपये की लागत से बने इस महासेतु का उद्घाटन 17 मार्च 2016 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। लगभग साढ़े 16 किलोमीटर लंबे इस पुल ने गोपालगंज और बेतिया के बीच की दूरी करीब 100 किलोमीटर तक कम कर दी थी। उत्तर बिहार के लाखों लोगों के लिए यह महासेतु लाइफलाइन माना जाता है, जहां हर दिन हजारों छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं।


हाईलाइट्स - 

  • 549 करोड़ की लागत से बने जादोपुर-मंगलपुर महासेतु में स्पैन गैप और पाया धंसने की सूचना
  • एहतियातन भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाई गई
  • डीएम समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण
  • एनआईटी और आईआईटी की विशेषज्ञ टीम करेगी पुल की तकनीकी जांच
  • गोपालगंज और बेतिया को जोड़ने वाला यह पुल उत्तर बिहार की बड़ी लाइफलाइन माना जाता है
     

प्रशासन और इंजीनियरों की टीम ने किया निरीक्षण

महासेतु में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर डीएम पवन कुमार सिन्हा, एसडीएम अनिल कुमार, जल संसाधन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी पहुंचे और पुल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि स्पैन में गैप आने की सूचना को गंभीरता से लिया गया है और इसकी रिपोर्ट पटना स्थित एनआईटी तथा आईआईटी की विशेषज्ञ टीम को भेजी गई है। जल्द ही विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर तकनीकी जांच करेगी और सुरक्षा को लेकर आवश्यक सुझाव देगी।

एहतियातन भारी वाहनों पर रोक, लोगों में दहशत

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर फिलहाल भारी और बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है, ताकि पुल पर अतिरिक्त दबाव न पड़े और मरम्मत कार्य सुरक्षित तरीके से कराया जा सके। साथ ही आम लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महासेतु गोपालगंज और पश्चिम चंपारण के बीच आवागमन का सबसे अहम माध्यम है। ऐसे में पुल में आई खराबी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। अब सभी की नजर विशेषज्ञ टीम की जांच रिपोर्ट और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

इसे भी पढ़ें - NEET छात्रों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार में परीक्षा के दिन सरकारी बसों में मुफ्त सफर

संबंधित सामग्री

Bihar News: बेतिया में पोखर से मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar News: बेतिया में पोखर से मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बेतिया के आरएलएसवाई कॉलेज के समीप पोखरा में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई, 71 मामलों में जब्त 75 लाख के देशी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर

उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई, 71 मामलों में जब्त 75 लाख के देशी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर

गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने जब्त की गई भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब का विनष्टिकरण कराया।

पत्नी की विदाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पत्नी की विदाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गोपालगंज के कटेया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पत्नी की विदाई की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर जा चढ़ा।

TRE-4 पर BPSC का बड़ा स्पष्टीकरण, अधियाचना में त्रुटि के कारण विज्ञापन में देरी

TRE-4 पर BPSC का बड़ा स्पष्टीकरण, अधियाचना में त्रुटि के कारण विज्ञापन में देरी

बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी TRE-4 को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच BPSC ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है।

जनता की हर फरियाद पर डीएम सख्त, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जनता की हर फरियाद पर डीएम सख्त, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

गोपालगंज में जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सबका सम्मान, जीवन आसान अभियान के तहत जनता दरबार का आयोजन किया।