जमुई के जंगलों में तेंदुए की दस्तक, बिहार का तीसरा बड़ा ‘लेपर्ड जोन’ बनने की ओर बढ़ा कुकुरझप

जमुई के कुकुरझप और गुरमाहा जंगलों में तेंदुए की मौजूदगी के बाद वन विभाग अलर्ट मोड में है। इलाके में कैमरा सर्वे शुरू कर दिया गया है और इसे बिहार के नए “लेपर्ड जोन” के रूप में देखा जा रहा है।

By sawan kumar
जमुई के जंगलों में तेंदुए की दस्तक, बिहार का तीसरा बड़ा ‘लेपर्ड जोन’ बनने की ओर बढ़ा कुकुरझप

जमुई के जंगलों में तेंदुए की दस्तक ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

धीरज कुमार सिंह / जमुई -   जमुई जिले के बरहट प्रखंड स्थित कुकुरझप डैम से सटे घने जंगलों और गुरमाहा-चोरमारा क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी सामने आने के बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। गश्ती के दौरान तेंदुए समेत कई जंगली जानवरों के देखे जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद मुंगेर वन प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले मलयपुर रेंज ने इलाके में विशेष निगरानी अभियान शुरू कर दिया है।

हाईलाइट्स - 

  • जमुई के कुकुरझप जंगल में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि
  • वन विभाग ने लगाए नाइट विजन और ट्रैप कैमरे
  • भालू, हिरण, सिवेट समेत कई वन्यजीवों की गतिविधि दर्ज
  • जमुई बिहार का नया “लेपर्ड जोन” बनने की ओर

नाइट विजन कैमरों से होगी निगरानी

वन विभाग ने कुकुरझप डैम और आसपास के जंगलों में कई दर्जन नाइट विजन कैमरे लगाए हैं, जबकि अतिरिक्त ट्रैप कैमरे लगाने की प्रक्रिया भी जारी है। इन कैमरों के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि इलाके में तेंदुओं की वास्तविक संख्या कितनी है और जंगलों में कौन-कौन से वन्यजीव सक्रिय हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह सर्वे भविष्य में क्षेत्र की जैव विविधता को समझने और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में अहम साबित होगा।

भालू, हिरण और दुर्लभ पक्षियों की भी मौजूदगी

जानकारी के मुताबिक गुरमाहा और चोरमारा जंगलों में तेंदुए के अलावा भालू, हिरण, बंदर, मोर, साही, जंगली सूअर और खरगोश जैसे कई वन्यजीव देखे गए हैं। यहां दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों की मौजूदगी भी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार कुकुरझप डैम के आसपास फैली घनी झाड़ियां, चट्टानी क्षेत्र और पर्याप्त जल स्रोत वन्यजीवों के लिए बेहद अनुकूल वातावरण तैयार करते हैं। इसी वजह से यहां भारतीय सिवेट (Viverricula indica) जैसे दुर्लभ निशाचर जीव भी दिखाई दे रहे हैं।

इको-टूरिज्म हब बनने की संभावना

वन अधिकारियों का मानना है कि बरहट, कुकुरझप डैम और भीमबांध से जुड़ा विशाल वन क्षेत्र भविष्य में बिहार के प्रमुख इको-टूरिज्म केंद्र के रूप में उभर सकता है। अब तक बिहार में कैमूर और बेतिया क्षेत्र तेंदुओं की मौजूदगी के लिए चर्चित रहे हैं, लेकिन अब जमुई भी राज्य का तीसरा महत्वपूर्ण “लेपर्ड जोन” बनने की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

अधिकारियों ने क्या कहा

मलयपुर रेंज ऑफिसर सुशांत कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग लगातार इलाके की निगरानी कर रहा है। कैमरा सर्वे के जरिए वन्यजीवों की गतिविधियों और संख्या का अध्ययन किया जाएगा। गश्ती अभियान में बरहट थाना प्रभारी कुमार संजीव, फॉरेस्टर और वन विभाग के कई कर्मी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें - ट्रैफिक फाइन बकाया है? चालान नहीं भरा तो नई गाड़ी खरीदना पड़ेगा भारी, बिहार में आने जा रहा सख्त ट्रैफिक नियम

संबंधित सामग्री

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

कानून को खुली चुनौती: जमुई में अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई, वाहन जब्त

कानून को खुली चुनौती: जमुई में अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई, वाहन जब्त

जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के देवपुर में शुक्रवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची डायल-112 पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला बोल दिया।

जन शताब्दी एक्सप्रेस से 7 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, मानव तस्करी के आरोप में 3 गिरफ्तार

जन शताब्दी एक्सप्रेस से 7 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, मानव तस्करी के आरोप में 3 गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पटना-हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस के जनरल कोच से 7 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया है, जिन्हें

मातम में बदली शादी की खुशियां: भतीजी की शादी से पहले खूनी हमला, तलवार-टांगी से चाची को उतारा मौत के घाट

मातम में बदली शादी की खुशियां: भतीजी की शादी से पहले खूनी हमला, तलवार-टांगी से चाची को उतारा मौत के घाट

झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर गांव स्थित एक घर में बेटी की शादी की तैयारियों के बीच बदमाशों के हमले में चाची की मौत हो गई।

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है।