जन सुराज में टूट

संकट में जन सुराज : सैकड़ों समर्थक संग भाजपा में शामिल डॉ. मनोज कुमार सिंह  ‎

बिहार में जन सुराज के समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।<br/><br/>‎<br/>

By Rani Thakur
संकट में जन सुराज : सैकड़ों समर्थक संग भाजपा में शामिल डॉ. मनोज कुमार सिंह 
‎

जन सुराज के सैकड़ों समर्थक भाजपा में शामिल

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में जन सुराज के समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बिहार सरकार के मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद चंद्रवंशी ने सभी नवागंतुक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए उनका पार्टी परिवार में स्वागत किया।

हाईलाइट्स 

  • ‎भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह, पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने दिलाई सदस्यता
  • ‎भाजपा परिवार का बढ़ता विस्तार, डॉ. मनोज कुमार सिंह के शामिल होने से  संगठन को मिलेगा नया बल : प्रमोद चंद्रवंशी
  • ‎विकास और सुशासन की राजनीति पर जनता का बढ़ता भरोसा, भाजपा परिवार में शामिल हुए सैकड़ों नए साथी : प्रमोद चंद्रवंशी
  • ‎प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की विकासवादी नीतियों में बढ़ रहा जनता का विश्वास : प्रमोद चंद्रवंशी

भाजपा पर विश्वास व्यक्त 

‎भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जन सुराज के समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ. मनोज कुमार सिंह (एमबीबीएस, एमडी, श्रीरामचंद्र हॉस्पिटल, आदर्श नगर, समस्तीपुर) के अलावा अमित कुमार, सर्वजीत कुमार, आदित्य आनंद सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाजपा का दामन थामा। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की राष्ट्रवादी एवं विकासोन्मुखी नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विचारधारा से प्रभावित

‎इस अवसर पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार की जनहितकारी योजनाओं से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और उसकी विचारधारा समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही है।

संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा मिलेगी

‎उन्होंने कहा कि डॉ. मनोज कुमार सिंह जैसे शिक्षित, प्रतिष्ठित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व के भाजपा में आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उनके साथ जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता समस्तीपुर सहित पूरे बिहार में भाजपा के संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक विशाल संगठन है। सेवा, सुशासन, अंत्योदय और विकास भाजपा की मूल पहचान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन की ताकत और बढ़ेगी तथा बिहार में भाजपा का जनाधार और व्यापक होगा।

बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद

‎मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणय यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, समस्तीपुर जिला अध्यक्ष नीलम सहनी, कार्यालय मंत्री विनय केसरी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने संगठन के प्रति उत्साह और विश्वास का परिचय दिया।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।