JoSAA Counselling 2026 शुरु, IIT-NIT में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग का शेड्यूल जारी

देश के IIT, NIT और अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए JoSAA ने काउंसिलिंग 2026 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

By sawan kumar
JoSAA Counselling 2026 शुरु, IIT-NIT में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग का शेड्यूल जारी

JoSAA Counselling 2026 शुरु

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना - देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने वर्ष 2026 की काउंसिलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत मंगलवार सुबह 10 बजे से अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। जेईई एडवांस्ड और जेईई मेन के योग्य अभ्यर्थी अपनी पसंद के संस्थान और शाखा का चयन कर सकेंगे। वहीं आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) में सफल छात्र 7 जून से अपनी विशेष प्राथमिकताएं भर सकेंगे। छात्रों को सीट मिलने की संभावनाओं का अनुमान लगाने में मदद करने के लिए 8 जून और 10 जून को दो चरणों में मॉक सीट एलोकेशन का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा।

हाईलाइट्स -

  • JoSAA काउंसिलिंग 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शुरू।
  •  8 और 10 जून को जारी होगा मॉक सीट एलोकेशन रिजल्ट।
  • 13 जून को पहले राउंड की सीट आवंटन सूची होगी जारी।
  • 16 जुलाई को अंतिम सीट आवंटन, IIT और IISc के लिए काउंसिलिंग समाप्त।
  •  NIT Plus सिस्टम में प्रवेश शुल्क भुगतान 22 से 24 जुलाई तक।
     

11 जून तक चॉइस लॉक, 13 जून को आएगा पहला सीट आवंटन

जोसा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 11 जून शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। निर्धारित समय के बाद सभी भरी गई पसंद स्वतः लॉक हो जाएंगी। इसके बाद सीट आवंटन की मुख्य प्रक्रिया शुरू होगी। पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 13 जून को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। जिन छात्रों को सीट आवंटित होगी, उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पहले चरण के लिए यह प्रक्रिया 26 जून तक चलेगी। इसके बाद दूसरा राउंड 30 जून को घोषित किया जाएगा, जबकि उससे संबंधित शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित की गई है।

जुलाई में पूरे होंगे अंतिम चरण, 16 जुलाई को अंतिम सीट आवंटन

काउंसिलिंग का तीसरा चरण 6 जुलाई को घोषित होगा और इसके लिए छात्र 8 जुलाई तक शुल्क जमा कर सकेंगे। चौथे राउंड का परिणाम 10 जुलाई को जारी किया जाएगा, जबकि इसकी फीस जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई होगी। पांचवां और अंतिम सीट आवंटन 16 जुलाई को किया जाएगा, जो आईआईटी और आईआईएससी में प्रवेश के लिए अंतिम चरण माना जाएगा। वहीं एनआईटी प्लस सिस्टम के अंतर्गत आने वाले संस्थानों के लिए आंशिक प्रवेश शुल्क का भुगतान 22 से 24 जुलाई के बीच किया जाएगा। जोसा ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड के दौरान अपनी आवंटित सीट से नाम वापस लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं। इससे छात्रों को अपनी पसंद और विकल्पों के अनुसार निर्णय लेने की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें - स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बैलेंस माइनस होने पर भी नहीं कटेगी बिजली

संबंधित सामग्री

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत पर खान सर ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

CTET 2026 Correction Window Open: फॉर्म में हुई गलती सुधारने का आखिरी मौका, 18 जून तक करें बदलाव

CTET 2026 Correction Window Open: फॉर्म में हुई गलती सुधारने का आखिरी मौका, 18 जून तक करें बदलाव

CTET सितंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में हुई त्रुटियां सुधारने का अंतिम अवसर दिया गया है। सीबीएसई की करेक्शन विंडो 18 जून 2026 तक खुली रहेगी, जिसके बाद किसी भी तरह का संशोधन

कोचिंग की जंग या लोकप्रियता की लड़ाई? गुरु रहमान बोलें, सबसे बड़ा नुकसान छात्रों का

कोचिंग की जंग या लोकप्रियता की लड़ाई? गुरु रहमान बोलें, सबसे बड़ा नुकसान छात्रों का

पटना में चल रहे कोचिंग विवाद पर शिक्षक गुरु रहमान ने खान सर और रोशन आनंद के खिलाफ तीखा बयान दिया है। उन्होंने दोनों पर छात्रों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए खान सर की गिरफ्तारी की मांग भी की है।

खान सर-रौशन आनंद विवाद पर सरकार सख्त, 3 महीने में बनेगी कोचिंग पॉलिसी; शिक्षा मंत्री की चेतावनी

खान सर-रौशन आनंद विवाद पर सरकार सख्त, 3 महीने में बनेगी कोचिंग पॉलिसी; शिक्षा मंत्री की चेतावनी

बिहार सरकार कोचिंग संस्थानों के बीच बढ़ते विवाद को लेकर सख्त हो गई है। शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने तीन महीने के भीतर नई कोचिंग पॉलिसी लागू करने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

अब नहीं चलेगा चूहा-बिल्ली का खेल', TRE-4 को लेकर सहरसा की सड़कों पर उतरे हजारों युवा

अब नहीं चलेगा चूहा-बिल्ली का खेल', TRE-4 को लेकर सहरसा की सड़कों पर उतरे हजारों युवा

TRE-4 शिक्षक बहाली में संभावित सीट कटौती और नोटिफिकेशन में देरी के विरोध में सहरसा में अभ्यर्थियों ने आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू करने और पूर्व निर्धारित रिक्तियो