पटना फायरिंग केस

खान सर की जमानत पर सुनवाई टली, दोनों गार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला

फैजल खान उर्फ खान सर की एंटिसिपेटरी बेल मामले में आज ADJ 2 के यहां सुनवाई की गई। इस दौरान जज ने कहा कि जिला जज इसकी सुनवाई कर रहे हैं। इसमें इंटरफेयर करना सही नहीं होगा।

By Rani Thakur
खान सर की जमानत पर सुनवाई टली, दोनों गार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला

खान सर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : फैजल खान उर्फ खान सर की एंटिसिपेटरी बेल मामले में आज ADJ 2 के यहां सुनवाई की गई। इस दौरान जज ने कहा कि जिला जज इसकी सुनवाई कर रहे हैं। इसमें इंटरफेयर करना सही नहीं होगा। इसीलिए इसकी अगली सुनवाई 7 जुलाई को होगी।

अगली सुनवाई में जमानत की उम्मीद

जानकारी मिली है कि अब अगली सुनवाई के दौरान खान सर और उनके अन्य सहयोगियों को अग्रिम जमानत मिलने की संभावना है। दोनों गार्ड्स की बेल पर भी अदालत सुनवाई करेगा। इसके पहले लोक अभियोजक की ओर से कहा गया था कि गार्ड्स के पास अवैध हथियार था और दहशत फैलाने के इरादे से ही फायरिंग की गई थी।

2 जून को हुई थी फायरिंग

बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद मौआर ने कहा था- हथियार लाइसेंसी है। इसके कागजात  पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसलिए कोर्ट ने आईओ और लोक अभियोजक से हथियार के डॉक्यूमेंट्स मांगे थे। बता दें कि 2 जून की रात खान सर की कोचिंग के बाहर गार्ड्स ने फायरिंग की थी।

दोनों बॉडीगार्ड्स के हथियार वेरिफिकेशन में हुए खुलासे

गौरतलब है कि पटना पुलिस की जांच में फैजल खान (खान सर) के दोनों बॉडीगार्ड्स के हथियारों के वेरिफिकेशन के दौरान अहम जानकारियां सामने आई थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस हथियार से गोली चलवाई गई थी, वह तालेबर सिंह (34), निवासी कासगंज (उत्तर प्रदेश) का है, लेकिन उसके नाम पर जारी हथियार लाइसेंस का परमिट पूरे भारत के लिए मान्य नहीं पाया गया। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियारों और उनके लाइसेंस की जांच के बाद कई बिंदुओं को अपडेटेड केस डायरी में शामिल किया है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।