पटना में झूमे खान सर

Khan Sir : खान सर का चश्मा वाला दबंग स्टाइल डांस, वीडियो वायरल

नीट परीक्षा के नतीजे घोषित होते ही पटना में खान सर का अनोखा अंदाज देखने को मिला। इस दौरान खान सर ने चश्मा चढ़ाकर 'दबंग स्टाइल' में डांस किया। 

By Rani Thakur
Khan Sir : खान सर का चश्मा वाला दबंग स्टाइल डांस, वीडियो वायरल

पटना में डांस करते खान सर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : तेज म्यूजिक और आंखों पर गॉगल्स लगाकर खान सर का अपने छात्रों के बीच जबर्दस्त डांस ने सबका ध्यान खींच लिया। इससे पहले खान सर को इस स्टाइल में जश्न मनाते कभी भी नहीं देखा गया था। नीट परीक्षा के नतीजे घोषित होते ही पटना में खान सर का यह अनोख अंदाज देखने को मिला है। खान ग्लोबल स्टडीज के बोरिंग रोड और मुसल्लहपुर हाट सेंटर्स पर छात्रों की शानदार सफलता के बाद उन्होंने 'विजय उत्सव' मनाया।

इस खास मौके पर खान सर ने चश्मा चढ़ाकर 'दबंग स्टाइल' में जमकर डांस किया। एक सफल छात्र को खुशी के मारे गोद में उठा लिया। फायरिंग विवाद और कोर्ट से मिली कानूनी राहत के बाद आए इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। साथ ही खान सर के इस डांस वीडियो पर नया बवाल छिड़ गया है।

खान सर का ये रूप देखकर लोग हैरान हैं क्योंकि उन्हें पहले कभी इस तरह खुलेआम नाचते या जश्न मनाते नहीं देखा गया। संस्था की तरफ से हर साल सैकड़ों सिलेक्शंस का दावा किया जाता है, लेकिन इस बार का उत्साह कुछ अलग ही बयां कर रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सिर्फ छात्रों की सफलता की खुशी है या फिर लगातार झेल रहे विवादों से उबारने वाली इस जीत के पीछे कोई और खास वजह छुपी है?

बता दें कि NEET 2026 के परिणाम आते ही पटना के मुसल्लहपुर हाट और बोरिंग रोड स्थित खान ग्लोबल स्टडीज के सेंटर्स में खुशी की लहर दौड़ गई। संस्था के कई छात्रों ने इस परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक हासिल किया। कानूनी और राजनीतिक विवादों से घिरे रहने वाले खान सर इस बार एक अलग ही अंदाज में दिखे। उन्होंने चश्मा लगाकर दबंग स्टाइल में ढोल की थाप पर डांस किया और एक सफल छात्र को गोद में उठा लिया। खान सर का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब तेजी से छा गया।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।