अगस्त क्रांति दिवस 

छात्र आंदोलन पर मंगनी लाल मंडल का बड़ा बयान, कहा- छात्रों की वास्तविक मांगों की अनदेखी...

अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल समेत पार्टी के प्रवक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि

By Rani Thakur
छात्र आंदोलन पर मंगनी लाल मंडल का बड़ा बयान, कहा- छात्रों की वास्तविक मांगों की अनदेखी...

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना :
अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल समेत पार्टी के प्रवक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को याद किया।

इस मौके पर RJD प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को आने वाली पीढ़ियां हमेशा नमन करती रहेंगी। अगस्त क्रांति आंदोलन देश के स्वतंत्रता संघर्ष का महत्वपूर्ण अध्याय रहा है और इसके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

छात्र आंदोलन पर सरकार को घेरा

मंगनी लाल मंडल ने छात्र आंदोलनों को लेकर कहा कि छात्रों की मूल मांगें जायज हैं। परीक्षा में पारदर्शिता, कदाचारमुक्त व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि आंदोलन में असामाजिक तत्व शामिल होते हैं तो सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन छात्रों की वास्तविक मांगों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार से छात्रों के साथ जल्द वार्ता करने और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की अपील की।

राजद के संगठन में बदलाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में नए संगठन का गठन लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। संगठन में संघर्षशील, निष्ठावान और योग्य कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

शिक्षकों के लंबित वेतन का मुद्दा भी उठाया

मंगनी लाल मंडल ने शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान को लेकर भी सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को समय पर वेतन मिलना चाहिए, क्योंकि वेतन उनका अधिकार है।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।