बंटी हत्याकांड

पटना में बंटी के परिवार से मिले मंत्री रामकृपाल यादव, दिया न्याय का आश्वासन

पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड के बाद भाजपा मंत्री रामकृपाल यादव मंगलवार को न्यू करबिगहिया स्थित मृतक बंटी यादव के आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। <br/>

By Rani Thakur
पटना में बंटी के परिवार से मिले मंत्री रामकृपाल यादव, दिया न्याय का आश्वासन

रामकृपाल यादव भाजपा मंत्री

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित / पटना :
पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड के बाद भाजपा मंत्री रामकृपाल यादव मंगलवार को न्यू करबिगहिया स्थित मृतक बंटी यादव के आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मृतक की पत्नी, मां और भाई भावुक हो गए और रोते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा न्याय दिलाने की मांग की।

मामले में सख्त कार्रवाई की मांग 

परिजनों की बात सुनने के बाद रामकृपाल यादव ने मौके से ही पटना के सीनियर एसपी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पूरे मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी 

रामकृपाल यादव ने कहा कि इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद कोतवाली थाना के तीन सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) और एक गृह रक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी अभी फरार है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

सरकारी सहायता का आश्वासन 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव आर्थिक और अन्य सहायता भी पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।