तपते बिहार को मिलने वाली है गुड न्यूज़, जानें कब मिलेगी भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत

बिहार में मानसून 15 जून से पहले दस्तक देगा। लू का दौर खत्म होने से बड़ी राहत मिलेगी, हालांकि वज्रपात के साथ प्री-मानसून बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

By Anshuman Parashar
तपते बिहार को मिलने वाली है गुड न्यूज़, जानें कब मिलेगी भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: आसमान से बरसते अंगारों और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी झेल रहे बिहार के लिए आखिरकार राहत की सबसे बड़ी खबर आ गई है। इस बार मानसून आपको ज्यादा इंतज़ार नहीं कराएगा। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 15 जून से पहले ही बिहार में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि, देश भर में कम बारिश के अनुमान के चलते थोड़ी चिंता जरूर है, लेकिन राहत की बात यह है कि अब सुबह से ही शरीर को झुलसाने वाली लू (Heatwave) का टॉर्चर खत्म होने जा रहा है।

पसीना छूटेगा, लेकिन लू नहीं करेगी परेशान

केरल में मानसून की दस्तक हो चुकी है और अब यह बिहार की तरफ बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून के पूरी तरह पहुंचने तक दक्षिण बिहार के कुछ जिलों (जैसे कैमूर) में पारा 40 डिग्री तक जा सकता है। हवा में नमी के कारण उमस (Humid Heat) जरूर परेशान करेगी और पसीना बहाएगी, लेकिन राहत की बात यह है कि झुलसाने वाली गर्म हवाएं अब नहीं चलेंगी।

मानसून से पहले और बाद तक: आसमान में कड़केगी बिजली, होगी बौछारें

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने साफ किया है कि बिहार में 'प्री-मानसून' का एक्शन अभी जारी रहेगा। मानसून के आने तक और उसके शुरुआती दिनों में भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-पानी, मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) का सिलसिला चलता रहेगा। पिछले एक हफ्ते से जो मौसम का मिजाज बदला हुआ है, वह आगे भी रुक-रुक कर दिखता रहेगा।

किशनगंज है मानसून का 'एंट्री गेट', पिछले साल की तरह इस बार नहीं होगी देरी

बिहार में मानसून के आने की स्टैंडर्ड तारीख 10 से 12 जून मानी जाती है।

  • पिछले साल मानसून ने लोगों को खूब तरसाया था और अपने समय से 9 दिन लेट पहुंचा था। वजह यह थी कि बंगाल की सीमा से सटे बिहार के 'एंट्री गेट' किशनगंज में घुसने से पहले मानसून पश्चिम बंगाल में ही 11 दिनों तक अटक गया था।

  • बिहार के इतिहास में सबसे पहले मानसून साल 2006 में महज 6 जून को ही आ गया था।

मौसम विभाग का अलर्ट: बिजली कड़के तो भूलकर भी न करें ये गलती

मौसम विभाग ने लोगों के लिए बेहद जरूरी गाइडलाइन जारी की है। जब भी आसमान में बादल गरजें या बिजली कड़क रही हो, तो:

  • खेतों या खुले मैदानों में काम करने से बचें।

  • सफर में हों तो तुरंत किसी पक्के मकान में शरण लें।

  • भूलकर भी पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।

  • पल-पल की जानकारी के लिए विभाग के एसएमएस (SMS) और सोशल मीडिया अपडेट्स देखते रहें।

संबंधित सामग्री

कल बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेगी बिजली 

कल बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेगी बिजली 

बिहार के अधिकांश हिस्सों में 4 अगस्त को मानसून  पूरी तरह से मेहरबान रहने वाला है। राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी

बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी

मौसम विभाग ने बिहार में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। इस कड़ी में मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 

बिहार के 14 जिलों में आज भारी बारिश, दरभंगा में बाढ़ से डूबे कई गांव 

बिहार के 14 जिलों में आज भारी बारिश, दरभंगा में बाढ़ से डूबे कई गांव 

बिहार में अगले 48 घंटों तक मानसून पूरी तरह एक्टिव रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज (सोमवार) बिहार के 14 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

कल पटना समेत बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी

कल पटना समेत बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी

बिहार में कल (रविवार) जमकर बारिश होगी। राज्य में उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक झमाझम बारिश के आसार हैं।

Bihar Weather : बिहार के 5 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट, इस दिन से होगी झमाझम बारिश

Bihar Weather : बिहार के 5 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट, इस दिन से होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने आज राज्य के 5 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा चलने की भी संभावना है। <br/>