नवादा में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े; सुबह उड़ गए दंपति के होश

नवादा के राजपुर गांव में पूर्व मुखिया पवन कुमार के घर छत के रास्ते घुसे चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर फरार हो गए।

By sawan kumar
नवादा में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े; सुबह उड़ गए दंपति के होश

AI सांकेतिक तस्वीर ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

अमन / नवादा -  नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। गांव के पूर्व मुखिया पवन कुमार के घर रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। बताया जाता है कि घटना के समय पवन कुमार और उनकी पत्नी घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और अंदर रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने करीब 25 हजार रुपये नकद, 12 भर सोना और 20 भर चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। रात के अंधेरे में पूरी वारदात को अंजाम देने के बावजूद घर के किसी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर पहले से घर की गतिविधियों और आसपास के माहौल की पूरी जानकारी रखे हुए थे।

हाईलाइट्स -

  • नवादा के राजपुर गांव में पूर्व मुखिया पवन कुमार के घर लाखों की चोरी।
  • चोर छत के रास्ते घर में घुसे और 25 हजार रुपये नकद उड़ा ले गए।
  • 12 भर सोना और 20 भर चांदी के आभूषण चोरी होने की सूचना।
  • घटना के समय दंपति छत पर सो रहे थे, किसी को भनक तक नहीं लगी।
  • वारसलीगंज थाना पुलिस ने जांच शुरू की, जल्द खुलासे का दावा।

सुबह बिखरा सामान देख उड़े होश

सोमवार सुबह जब पवन कुमार और उनकी पत्नी छत से नीचे आए तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के कमरे अस्त-व्यस्त थे और सामान इधर-उधर बिाीखरा पड़ा था। अलमारी और अन्य जगहों की तलाशी लिए जाने के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे थे। परिवार के लोग पहले तो यह समझ नहीं पाए कि आखिर चोर घर में दाखिल कैसे हुए, क्योंकि मुख्य दरवाजा और खिड़कियां सुरक्षित और बंद थीं। इसके बाद पूरे घर की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान यह आशंका मजबूत हुई कि चोर छत के रास्ते ही घर में दाखिल हुए थे। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घर पर जुट गई। गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बन गया और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दिए।

पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा

घटना की सूचना तत्काल वारसलीगंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर के आसपास के लोगों से पूछताछ की और चोरी से जुड़े संभावित सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं। वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी में कितने लोग शामिल थे और उन्होंने घर में प्रवेश के लिए किस रास्ते का इस्तेमाल किया। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस वारदात के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी उठाई है।

इसे भी पढ़ें -  PMJJBY पर बड़ा झटका: बिहार में 22 लाख परिवार बीमा सुरक्षा से हुए बाहर,देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा राज्य

संबंधित सामग्री

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

बिहार में  डकैती: वृद्धा की पहले पीट-पीटकर हत्या, फिर 10 लाख से अधिक की लूट के बाद आगजनी 

बिहार में  डकैती: वृद्धा की पहले पीट-पीटकर हत्या, फिर 10 लाख से अधिक की लूट के बाद आगजनी 

बिहार के नवादा जिले के नारडीहा गांव में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर घर में डकैती की घटना सामने आई है।

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

नवादा में कोयले की आड़ में 10 लाख की शराब ज़ब्त, ट्रक में बने गुप्त तहखाने का भंडाफोड़

नवादा में कोयले की आड़ में 10 लाख की शराब ज़ब्त, ट्रक में बने गुप्त तहखाने का भंडाफोड़

नवादा के रजौली में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला लदे ट्रक से करीब 600 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

बिहार में फिर चला बुलडोजर, बेघर परिवारों ने लगाया बिना नोटिस एक्शन का आरोप 

बिहार में फिर चला बुलडोजर, बेघर परिवारों ने लगाया बिना नोटिस एक्शन का आरोप 

नवादा जिले के एनएच-20 स्थित सीतारामपुर गांव के समीप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।