बिहार कैबिनेट के फैसले 

सावधान! अब सोशल मीडिया पर गाली-गलौज की तो होगा एक्शन, गुंडा एक्ट के तहत होगी कार्रवाई 

बिहार सरकार ने सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा, गाली-गलौज और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है। 

By Rani Thakur
सावधान! अब सोशल मीडिया पर गाली-गलौज की तो होगा एक्शन, गुंडा एक्ट के तहत होगी कार्रवाई 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना डेस्क :
बिहार सरकार ने सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा, गाली-गलौज और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है। ऐसे मामलों में अब गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर छह महीने से एक साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है।

पेपर लीक जैसे अपराध भी दायरे में 

इसके साथ ही पेपर लीक के आरोपियों को भी गुंडा एक्ट के दायरे में लाने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को सम्राट कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 10 एजेंडों पर मुहर लगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि साइबर और डिजिटल अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।

इस अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव मंजूर 

इसके अलावा कैबिनेट ने बिहार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। साथ ही विशिष्ट विश्वविद्यालय विधेयक-2026 को स्वीकृति दे दी गई है। इन फैसलों के बाद मुजफ्फरपुर में नए वास्तुकला एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता भी साफ हो गया है।

बदलते अपराधों के अनुसार होगा कानून मजबूत 

सरकार के अनुसार साइबर अपराध, डिजिटल प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग और संगठित अपराधों में बढ़ोतरी को देखते हुए कानून में संशोधन किया जा रहा है। इससे पुलिस को नए तरह के अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अधिक मजबूत कानूनी अधिकार मिलेंगे।
 
संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।