पटना में जमीन मालिकों को बड़ी राहत, लीज होल्ड से फ्री होल्ड होंगी ये चार पॉश कॉलोनियां

पटना नगर निगम राजेंद्र नगर, SK पुरी, PIT कॉलोनी और बेउर की लीज जमीन को फ्री होल्ड करेगा. बाजार मूल्य से 10% अधिक शुल्क देकर मालिकाना हक मिलेगा, जिससे जमीन की खरीद-बिक्री आसान होगी.

By Anshuman Parashar
पटना में जमीन मालिकों को बड़ी राहत, लीज होल्ड से फ्री होल्ड होंगी ये चार पॉश कॉलोनियां

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: पटना नगर निगम शहर के चार वीआईपी इलाकों के लोगों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है. अब राजेंद्र नगर, एसके पुरी, पीआईटी कॉलोनी और बेउर क्षेत्र में लीज पर दी गई जमीनों को फ्री होल्ड करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इस फैसले के बाद यहां के जमीन मालिकों को अपनी प्रॉपर्टी बेचने, उपहार में देने या किसी और के नाम ट्रांसफर करने का पूरा अधिकार मिल जाएगा.

बंदिशों से मिलेगी आजादी, मनमुताबिक कर सकेंगे इस्तेमाल

फिलहाल इन चारों इलाकों में रहने वाले लोग अपनी ही जमीन को लेकर बंधे हुए हैं. लीज नियमों की सख्ती के कारण वे न तो इसे किसी को बेच पा रहे हैं और न ही परिवार के किसी सदस्य के नाम ट्रांसफर कर पा रहे हैं. आपातकालीन स्थिति या जरूरत के वक्त भी लोग अपनी संपत्ति का स्वतंत्र रूप से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे, जिससे अब उन्हें निजात मिल जाएगी.

सर्कल रेट से देना होगा 10% अतिरिक्त शुल्क

जमीन को फ्री होल्ड कराने के लिए सरकार ने एक फॉर्मूला तैयार किया है. नए नियम के मुताबिक, जमीन मालिकों को अपनी प्रॉपर्टी के मौजूदा सरकारी रेट (बाजार मूल्य) से 10 फीसदी ज्यादा रकम पटना नगर निगम के पास जमा करानी होगी. यह फीस चुकाते ही जमीन पूरी तरह उनकी हो जाएगी और वे कानूनी तौर पर इसकी खरीद-बिक्री के लिए स्वतंत्र होंगे.

सशक्त स्थायी समिति की बैठक में बनी सहमति

इस महत्वपूर्ण योजना को लेकर नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में विस्तृत चर्चा हुई. नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने मेयर सीता साहू के सामने इस प्रस्ताव का पूरा खाका पेश किया. इस बैठक में डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी सहित समिति के वरिष्ठ सदस्य सुनीता देवी, अनीता देवी, मनोज कुमार, विनोद कुमार, कुमार संजीत, राजकुमार गुप्ता और श्वेता राय भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई.

अगली बैठक में लागू होगी एसओपी, जुटाया जा रहा है रिकॉर्ड

इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर निगम प्रशासन तेजी से काम कर रहा है. चारों संबंधित मोहल्लों की लीज वाली जमीनों का पूरा डेटा और रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. इसके साथ ही एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) भी तैयार की जा रही है, जिसे अंतिम मंजूरी के लिए सशक्त स्थायी समिति की अगली बैठक में पेश किया जाएगा.

बदलती जरूरतों के बीच समय की मांग

विशेषज्ञों के अनुसार, बीते कुछ दशकों में इन इलाकों का चेहरा पूरी तरह बदल चुका है. यहां तेजी से रिहायशी और कमर्शियल कंस्ट्रक्शन हुआ है. बदलते समय के साथ लोगों की पारिवारिक और आर्थिक जरूरतें भी बढ़ी हैं. ऐसे में लीज के पुराने नियमों को बदलकर जमीनों को फ्री होल्ड करना वक्त की सबसे बड़ी मांग बन चुका था.

संबंधित सामग्री

Bihar News :  सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, मंत्री के साथ बैठक के बाद फैसला

Bihar News : सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, मंत्री के साथ बैठक के बाद फैसला

सफाई कर्मियों की हड़ताल आज खत्म हो गई है। गुरुवार को सफाईकर्मी संघर्ष समिति के सदस्यों ने मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात की।

Bihar News : पटना में अब AI करेगा प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे, ऐसे होगी संपत्तियों की पहचान

Bihar News : पटना में अब AI करेगा प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे, ऐसे होगी संपत्तियों की पहचान

पटना में प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे अब AI के जरिए होगा। बिजली बिल के आधार पर संपत्तियों की पहचान की जाएगी। अभियान के लिए 26 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया है। <br/>

पटना के फुटपाथी दुकानदारों को अब मिलेगा परमानेंट ठिकाना, ₹124 करोड़ से बनेंगे 31 हाईटेक वेंडिंग जोन

पटना के फुटपाथी दुकानदारों को अब मिलेगा परमानेंट ठिकाना, ₹124 करोड़ से बनेंगे 31 हाईटेक वेंडिंग जोन

पटना में ₹124 करोड़ से 31 हाईटेक वेंडिंग जोन बनेंगे, जिससे 4400 स्ट्रीट वेंडर्स को स्थायी दुकानें मिलेंगी। फंड के लिए सेबी की मंजूरी से ₹200 करोड़ का म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी होगा।

बिहार में स्वास्थ्य योजनाओं पर ED का शिकंजा, करोड़ों के टेंडर घोटाले की आंच में घिरे कई सीनियर अफसर और कारोबारी

बिहार में स्वास्थ्य योजनाओं पर ED का शिकंजा, करोड़ों के टेंडर घोटाले की आंच में घिरे कई सीनियर अफसर और कारोबारी

पटना टेंडर घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई से 7 IAS अधिकारी रडार पर आ गए हैं। तत्कालीन नगर आयुक्त ऋषु श्री और कारोबारी योगेश के ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों के हेरफेर के सबूत मिले हैं।

पटना में सहयोग शिविर की शुरुआत, अब हर महीने सीधे आपके वार्ड में आकर जनसमस्याएं दूर करेगा नगर निगम

पटना में सहयोग शिविर की शुरुआत, अब हर महीने सीधे आपके वार्ड में आकर जनसमस्याएं दूर करेगा नगर निगम

पटना नगर निगम अब हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सभी अंचलों में 'सहयोग शिविर' लगाएगा। इसमें जनता की समस्याओं का ऑन-स्पॉट निपटारा होगा और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।