खोले गए राबड़ी आवास के कैमरे

तेजी से खाली हो रहा राबड़ी आवास, खोले जा रहे सीसीटीवी कैमरे, भवन निर्माण विभाग से 29 जून तक का समय

पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को खाली करने का काउंटडाउन शुरू है। आज राबड़ी आवास के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को वहां से हटा दिया गया।

By Rani Thakur
तेजी से खाली हो रहा राबड़ी आवास, खोले जा रहे सीसीटीवी कैमरे, भवन निर्माण विभाग से 29 जून तक का समय

खोले जा रहे राबड़ी आवास के कैमरे

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को खाली करने का काउंटडाउन शुरू है। आवास खाली करने के लिए भवन विभाग ने 29 जून तक का समय दिया था। शुक्रवार को राबड़ी आवास के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को वहां से हटा दिया गया। इसके साथ ही ऑटो से कार्टन अंदर ले जाकर उसमें सामानों को पैक किया गया है। 

तेजी से हो रहा नए सरकारी आवास का काम 

वहीं दूसरी ओर, लालू परिवार को अलॉट 39, हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास में काम बहुत ही तेजी से पूरा कराया जा रहा है। हालांकि, आवास खाली करने की प्रक्रिया कब तक पूरी हो जाएगी और परिवार नए आवास में कब तक शिफ्ट होगा, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

भगवा से हरा हुआ नया बंगला

राबड़ी देवी के 39, हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास में इन दिनों पेंटिंग का काम बहुत ही तेजी से चल रहा है। इस नए आवास का रंग लालू परिवार की शिफ्टिंग से पहले बदल दिया गया है। पहले यह बंगला भगवा रंग में नजर आता था जिसे बदलकर हरा कर दिया गया है। 

राबड़ी आवास खाली करने का अंतिम नोटिस

बता दें कि भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने 22 जून को जारी नोटिस जारी कर 29 जून तक बंगला खाली करने का निर्देश दिया है। 

संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में हुए भगदड़ के पीड़ितों का हाल जानने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे ।

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।