सावधान! बिहार के 12 जिलों में आज बारिश तो 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

मौसम विभाग ने आज बिहार के 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।<br/>

By Rani Thakur
सावधान! बिहार के 12 जिलों में आज बारिश तो 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित /  पटना:
  बिहार का मौसम अगले 72 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है। एक तरफ उत्तर बिहार में आंधी और वज्रपात का अलर्ट तो दूसरी तरफ दक्षिण बिहार के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक और ऊपर जाएगा। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बिहार के 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है।

इन जिलों में लू की संभावना 

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल में भीषण लू चलने की आशंका है। 7 और 8 जून को यह पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय तक पहुंच जाएगी। यहां तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहेगा। 7 से 10 जून के बीच पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और वज्रपात का अलर्ट है।

बिहार में मानसून कब पहुंचेगा

दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को केरलम पहुंच गया है। आमतौर पर मानसून केरलम पहुंचने के करीब 10 से 15 दिन बाद बिहार में प्रवेश करता है। वर्तमान प्रगति को देखते हुए बिहार में मानसून की एंट्री 15 से 20 जून के बीच होने की संभावना है।

देश में मानसून की स्थिति

मानसून अगले 2-3 दिन में गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिक हिस्सों को कवर कर सकता है। साथ ही बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्से के साथ पूर्वोत्तर राज्यों में भी आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक केरलम, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 7 दिनों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस बार मानसून सामान्य तिथि से करीब 3 दिन देरी से पहुंचा है। आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है और लगभग डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर कर लेता है। वापसी की प्रक्रिया सितंबर के मध्य से शुरू होती है।

पटना में गर्मी से राहत नहीं

राजधानी पटना में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो सकते हैं। हालांकि शाम में हल्के बादल छाने की संभावना है।

 

 

संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने आज (सोमवार) बिहार विधानसभा के सदस्यता की शपथ ली। <br/>

बिहार में अब हर महीने लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, जानें कब से शुरू होगी सेवा

बिहार में अब हर महीने लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, जानें कब से शुरू होगी सेवा

स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए बिहार में अब हर महीने विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

बिहार के लखीसराय जिले के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर परिसर में सोमवार को सावन की भीड़ के दौरान भगदड़ मचने से सात महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 18 जिलों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।