बिहार में आवास और सुरक्षा को लेकर सियासत तेज

बिहार में आवास और सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, अब रामकृपाल यादव ने कहा- सुरक्षा व्यवस्था किसी व्यक्ति के...

भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते जो सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित है, वह उन

By Rani Thakur
बिहार में आवास और सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, अब रामकृपाल यादव ने कहा- सुरक्षा व्यवस्था किसी व्यक्ति के...

भाजपा सांसद रामकृपाल यादव

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में आवास और सुरक्षा को लेकर सियासत लगातार जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा सुरक्षा वापस किए जाने और लालू प्रसाद यादव की प्रतिक्रिया के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस पूरे मामले पर भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था किसी व्यक्ति के कहने पर नहीं, बल्कि निर्धारित सुरक्षा मानकों के आधार पर तय की जाती है।

सुरक्षा मानकों के अनुसार तय होता निर्णय

रामकृपाल यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव देश के बड़े नेता हैं, वे बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में सरकार सुरक्षा मानकों के अनुसार ही किसी की सुरक्षा बढ़ाने या घटाने का निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते जो सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित है, वह उन्हें उपलब्ध कराई गई है।

रौशन आनंद के समर्थन में उतरे रामकृपाल यादव

खान सर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे छात्र नेता रौशन आनंद की एफआईआर कदमकुआं थाना द्वारा नहीं लिए जाने के विरोध में कल करीब पांच घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मामले पर भाजपा सांसद रामकृपाल यादव रौशन आनंद के समर्थन में उतर आए हैं।

निष्पक्ष जांच की मांग

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति एफआईआर दर्ज कराने जाता है तो पुलिस को उसकी शिकायत लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने एफआईआर नहीं लेने को गलत बताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।