शेरघाटी का रंग लाल इंटर विद्यालय बन सकता है मॉडल स्कूल, एसडीओ ने किया निरीक्षण

शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने शहर के प्रतिष्ठित रंग लाल इंटर विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, भवन की स्थिति, आधारभूत संरचना का जायजा लिया।

By Rani Thakur
शेरघाटी का रंग लाल इंटर विद्यालय बन सकता है मॉडल स्कूल, एसडीओ ने किया निरीक्षण

शेरघाटी का रंग लाल इंटर विद्यालय बन सकता है मॉडल स्कूल

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

राहुल कुमार/ शेरघाटी : सरकारी विद्यालयों को निजी शिक्षण संस्थानों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को शहर के प्रतिष्ठित रंग लाल इंटर विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, भवन की स्थिति, आधारभूत संरचना तथा उपलब्ध संसाधनों का गहन मूल्यांकन किया गया।

हाइलाइट्स: 

  • प्रत्येक प्रखंड से एक विद्यालय को बनाया जाएगा मॉडल स्कूल
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों की तैयार हो रही जर्ज रिपोर्ट
  • रंग लाल इंटर विद्यालय में एसडीओ ने लिया सुविधाओं का जायजा
  • स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला और डिजिटल शिक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

एसडीओ ने विद्यालय का किया निरीक्षण

बताया जाता है कि गया जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक प्रखंड से एक विद्यालय का चयन कर उसे मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए विद्यालयों की वर्तमान स्थिति, संसाधनों और आवश्यकताओं से संबंधित विस्तृत जर्ज रिपोर्ट तैयार कर जिला मुख्यालय को भेजी जानी है। इसी उद्देश्य से एसडीओ ने विद्यालय पहुंचकर विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, खेल मैदान, परिसर की स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से छात्र-छात्राओं की संख्या, शैक्षणिक उपलब्धियों तथा भविष्य की आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

मिलेगा शिक्षा का बेहतर माहौल

एसडीओ मनीष कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक प्रखंड में कम से कम एक ऐसा सरकारी विद्यालय विकसित किया जाए, जहां विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर माहौल मिल सके। मॉडल स्कूल के रूप में चयनित विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, उन्नत प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षण सामग्री, खेलकूद की बेहतर सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के आधार पर विद्यालय की आवश्यकताओं एवं कमियों का आकलन कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा, जिसे जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारी को विद्यालय की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संसाधनों एवं आवश्यकताओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय के विकास से संबंधित विभिन्न सुझाव भी रखे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मी भी उपस्थित रहे। 

शिक्षा की गुणवत्ता को मिलेगी हई दिशा

स्थानीय लोगों और शिक्षाविदों ने जिला प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यदि रंग लाल इंटर विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाता है तो इससे शेरघाटी अनुमंडल के हजारों विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। साथ ही सरकारी विद्यालयों में नामांकन और शिक्षा की गुणवत्ता को भी नई दिशा मिलेगी। विद्यालय परिसर में एसडीओ के निरीक्षण को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन की यह पहल क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।