रोहतास में हाईटेक चोरों का खुलासा, सफारी गाड़ी से चोरी कर रहे थे बकरियां, चिल्ला न सकें इसलिए मुंह पर चिपकाया था टेप

रोहतास की अकोढ़ीगोला पुलिस ने सफारी गाड़ी से हो रही बकरी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने नहर से लग्जरी कार और मुंह पर सेलो टेप बंधी 7 बकरियां बरामद की हैं। फरार चोरों की तलाश जारी है।

By Anshuman Parashar
रोहतास में हाईटेक चोरों का खुलासा, सफारी गाड़ी से चोरी कर रहे थे बकरियां, चिल्ला न सकें इसलिए मुंह पर चिपकाया था टेप

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (विकास कुमार, रोहतास) रोहतास जिले की अकोढ़ीगोला थाना पुलिस ने बकरी चोरी के एक बेहद अजीबोगरीब और हाईटेक मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। चोरों ने बकरियों को चुराने के लिए न सिर्फ एक उजले रंग की लग्जरी सफारी गाड़ी का इस्तेमाल किया, बल्कि उनकी आवाज दबाने के लिए क्रूरता की हदें पार करते हुए उनके मुंह पर सेलो टेप तक चिपका दिया था। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के आगे चोरों की यह चालाकी धरी की धरी रह गई। अकोढ़ीगोला के थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राकेश गोसाई ने आज शाम 5 बजे थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी।

आधी रात को मिली सूचना, फिल्मी स्टाइल में हुआ पीछा

थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि घटना 15 जून 2026 की देर रात (करीब 1:40 बजे) की है। आपातकालीन सेवा डायल 112 को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम बाघा खोह से कुछ शातिर चोर एक सफारी गाड़ी में बकरियां लादकर तेतराढ बाजार की ओर तेजी से भाग रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए संदिग्ध गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को अपने बिल्कुल करीब आते देख चोर घबरा गए। खुद को घिरता देख चालक ने तेतरढ बंगला के पास संतुलन खो दिया और सफारी गाड़ी को सीधे नहर में कूदा दिया। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी में सवार सभी चोर मौके से फरार हो गए।

मुंह पर टेप और सफारी में बकरियां; पुलिस भी रह गई हैरान

पुलिस ने जब नहर में डूबी उजले रंग की सफारी गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर- BR01PC0730) को बाहर निकाला और उसकी तलाशी ली, तो अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। गाड़ी के भीतर क्रूरता से ठूंसकर 7 बकरियां रखी गई थीं। बकरियां मिमिया न सकें और कोई उनकी आवाज न सुन पाए, इसलिए चोरों ने उन सभी के मुंह पर सेलो टेप मार रखा था।

पुलिस ने सभी बकरियों के मुंह से टेप हटाया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। जांच में पता चला कि बरामद बकरियों में:

  • सुनील पासवान (ग्राम- बाघा खोह) की 2 बकरियां,

  • ललन सिंह (ग्राम- चिरईया डीह) की 1 बकरी,

  • लाल बिहारी यादव (ग्राम- चिरईया डीह) की 4 बकरियां शामिल हैं।

BNS के तहत केस दर्ज, चोरों की तलाश में छापेमारी तेज

पुलिस ने इस मामले में अकोढ़ीगोला थाने में कांड संख्या-232/26 दर्ज किया है। चोरों के खिलाफ नए कानून के तहत धारा-303(2) और 3(6) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। गाड़ी के मालिक और चोरों के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

इस जांबाज टीम को मिली सफलता

इस त्वरित और सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में अकोढ़ीगोला थाना के पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। इस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक (SI) सिम्पल कुमारी, पीटीसी अमरेश कुमार, हवलदार विकेश कुमार यादव, सिपाही संख्या-634 तपसी कुमार, चालक सुधीर कुमार सहित चौकीदार योगेश राम और सुभाष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता की इलाके के पशुपालक जमकर तारीफ कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।