ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद को भी नहीं मिली राहत: खान सर के गार्ड्स की जमानत पर भी सुनवाई टली

पटना सिविल कोर्ट में खान सर के बॉडी गार्ड्स और ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई। दोनों ही मामलों में सुनवाई टल गई।<br/>

By Rani Thakur
ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद को भी नहीं मिली राहत: खान सर के गार्ड्स की जमानत पर भी  सुनवाई टली

रौशन आनंद और खान सर के गार्ड्स की जमानत पर सुनवाई टली

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना सिविल कोर्ट में खान सर के बॉडी गार्ड्स और ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई। रौशन आनंद की ओर से जिला जज के यहां बेल फाइल की गई थी, जो ट्रांसफर होकर ADJ 33 के कोर्ट में गया है। आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान विरोधी पक्ष के वकील ने बहस नहीं की, बल्कि टाइम पीटिशन देकर समय मांग लिया गया। अब रौशन आनंद की जमानत पर सोमवार को सुनवाई होगी।

वकील ने टाइम पीटिशन देकर लिया समय

वहीं, खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत पर मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनुराग वर्मा के कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। आज कोर्ट में सुनवाई से पहले वकील की तबियत अचानक खराब होने की वजह से टाइम पीटिशन देकर समय लिया गया है। अब दोनों मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

रौशन आनंद की रिहाई की मांग

खान सर की कोचिंग पर हमले के मामले में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्र आज तीसरी बार सड़क पर उतरे। पटना कॉलेज से कारगिल चौक तक मार्च निकालने की तैयारी कर रहे छात्रों को पुलिस ने रोक दिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। वाटर कैनन की गाड़ी भी मंगवाई गई। पुलिस ने छात्रों को पटना कॉलेज से आगे जाने की परमिशन नहीं दी।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।