10 लाख दो… एक साल पहले आई थी दुल्हन बनकर, दहेज की आग में बुझ गई 21 साल की मासूम

सहरसा में दहेज प्रताड़ना से परेशान 21 वर्षीय विवाहिता ने फंदे से झूलकर जान देने का प्रयास किया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

By sawan kumar
10 लाख दो… एक साल पहले आई थी दुल्हन बनकर, दहेज की आग में बुझ गई 21 साल की मासूम

10 लाख दो… एक साल पहले आई थी दुल्हन बनकर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

इंद्रदेव / सहरसा -  सहरसा जिले के बालवाहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। मंगलवार देर शाम 21 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

हाईलाइट्स - 

  • सहरसा के मोहनपुर गांव में 21 वर्षीय विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
  • परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप
  • बच्ची के जन्म के बाद 10 लाख रुपये की मांग का आरोप
  • गंभीर हालत में निजी अस्पताल में कराया गया था भर्ती
  • बालवाहट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

बंद कमरे में मिली बेसुध हालत में

मृतका की मां ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गई हुई थी। वापस लौटने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर युवती चौकी पर बेसुध अवस्था में पड़ी मिली। इसके बाद परिजनों ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

एक साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार मृतका की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हाटी गांव निवासी रोशन कुमार, पिता सदानंद यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। मृतका के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। शादी के बाद ससुराल पक्ष भी दिल्ली में ही रह रहा था। परिजनों का कहना है कि शादी में करीब 15 लाख रुपये नकद, जेवर और अन्य सामान दहेज में दिया गया था।

बच्ची के जन्म के बाद बढ़ा दबाव

मृतका के चचेरे भाई ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को बच्ची के जन्म के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे थे। आरोप है कि बच्ची की परवरिश और भविष्य की शादी का हवाला देकर 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को अपने साथ नहीं रखने और लगातार प्रताड़ित करने की बात कही जाती थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी दहेज की मांग को लेकर मृतका के मामा द्वारा कुछ रुपये दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई। लगातार मानसिक दबाव और उत्पीड़न से परेशान होकर विवाहिता ने यह कदम उठा लिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद बालवाहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोपों के आधार पर पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें -  बिहार में बड़ा एक्शन: 14 सीओ पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त हुए दिलीप जायसवाल

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।