मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद सख्ती: शेरघाटी बना फायर सेफ्टी मॉडल, 35 संस्थानों को नोटिस जारी

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद शेरघाटी में फायर सेफ्टी को लेकर सख्त अभियान चलाया जा रहा है और 35 संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं।

By sawan kumar
मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद सख्ती: शेरघाटी बना फायर सेफ्टी मॉडल, 35 संस्थानों को नोटिस जारी

शेरघाटी बना फायर सेफ्टी मॉडल

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

राहुल राज / शेरघाटी -   मुजफ्फरपुर में हाल ही में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद बिहार सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में शेरघाटी अनुमंडल में भी फायर सेफ्टी को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अस्पतालों, होटलों, शिक्षण संस्थानों, लॉज और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की गहन जांच की जा रही है। इस अभियान के तहत अब तक करीब 35 संस्थानों को नोटिस जारी कर फायर सेफ्टी मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों की कमी या फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र नहीं पाया गया है, उन्हें निर्धारित समय सीमा में सुधार करने को कहा गया है, अन्यथा बिहार अग्निशमन सेवा नियमावली 2021 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

हाइलाइट्स - 

  • शेरघाटी फायर सेफ्टी के लिए मॉडल क्षेत्र के रूप में उभरा।
  • 35 संस्थानों को फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी।
  • अस्पतालों और होटलों में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट जारी।
  • फायर स्टेशन को आधुनिक फोम टेंडर वाहन उपलब्ध कराया गया।
  • NBC मानकों के तहत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने पर जोर।
  • स्कूलों और कॉलेजों में मॉक ड्रिल और जागरूकता अभियान जारी।
     

शेरघाटी फायर स्टेशन को मिला आधुनिक फोम टेंडर वाहन, क्षमता में बड़ा इजाफा

शेरघाटी में दमकल संसाधनों की कमी को लेकर उठी मांग का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। News11 Bharat द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए शेरघाटी फायर स्टेशन को अत्याधुनिक फोम टेंडर वाहन उपलब्ध कराया है। यह वाहन पेट्रोल, डीजल, तेल और रासायनिक पदार्थों से लगी आग को बुझाने में बेहद प्रभावी है। इसमें 2500 लीटर पानी और 400 लीटर फोम की क्षमता है। इसके अलावा इसमें लगभग 40 आधुनिक रेस्क्यू उपकरण जैसे हाइड्रोलिक कटर, बैटरी संचालित मिनी कटर, स्ट्रेचर, सर्च लाइट और ब्रिदिंग अपरेटस शामिल हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं और बड़े अग्निकांड की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य और अधिक प्रभावी हो गया है। अब शेरघाटी में दमकल वाहनों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है, जिससे आपात प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत हुई है।

अस्पतालों में फायर ऑडिट, जागरूकता अभियान और NBC मानकों पर जोर

अभियान के तहत शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल सहित विभिन्न संस्थानों का फायर सेफ्टी ऑडिट भी किया गया है। अस्पतालों में फायर एक्सटिंग्विशर लगाए गए हैं और उनकी नियमित जांच सुनिश्चित की जा रही है। अग्निशमन विभाग ने नेशनल बिल्डिंग कोड (NBC) पार्ट-4 के तहत फायर अलार्म सिस्टम, होज रील, पानी की टंकी, पंपिंग सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरणों को अनिवार्य रूप से लागू करने की सलाह दी है। इसके साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में मॉक ड्रिल के माध्यम से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि लोग आग लगने की स्थिति में सही तरीके से प्रतिक्रिया दे सकें। अधिकारियों के अनुसार, विभाग का उद्देश्य कार्रवाई से अधिक संस्थानों को सुरक्षित बनाना है, ताकि भविष्य में किसी भी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें -  मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद गया में फायर विभाग का बड़ा अभियान, 42 होटल-हॉस्पिटल को नोटिस

संबंधित सामग्री

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है।

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत पर खान सर ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।


10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को दी गई समयसीमा 15 जून को समाप्त हो रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लालू परिवार तय अवधि में बंगला खाली करता है

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम' के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री संजय टाइगर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए विकास और सुशासन का दावा किया।