बिहार वेदर अपडेट

सावधान! बिहार के 12 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

बिहार में एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगी। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। <br/>

By Rani Thakur
सावधान! बिहार के 12 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगी। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। साथ ही 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बक्सर में तेज बारिश हुई। पटना, कटिहार समेत कई शहरों में बादल छाए हैं। आज भी ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के अलावा राज्य के 26 जिलों के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम बदलने की क्या है वजह

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी ट्रफ बिहार समेत पूर्वी भारत में नमी पहुंचा रही है। यही कारण है कि मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है और अगले कई दिनों तक बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस सिस्टम के प्रभाव से बिहार में गरज-चमक और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ एक या दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

अगले 7 से 10 दिनों के दौरान मानसून सक्रिय रहेगा और कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज हो सकती है। हालांकि पूरे जुलाई महीने में सामान्य से कम बारिश रहने का अनुमान अभी भी बरकरार है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।