बिहार शिक्षक ट्रांसफर

गुड न्यूज! बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर का रास्ता साफ, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन

बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादले की राह में आ रही बड़ी बाधा को अब दूर कर ली गई है। अब जल्द ही उनका तबादला हो सकेगा। <br/>

By Rani Thakur
गुड न्यूज! बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर का रास्ता साफ, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादले की राह में आ रही बड़ी बाधा को अब दूर कर ली गई है। अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे टीचरों के लिए यह अच्छी खबर है। अब जल्द ही उनका तबादला हो सकेगा। जानकारी मिली है कि शिक्षा विभाग ने 5.88 लाख शिक्षकों के रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिसके तहत सभी 76 हजार विद्यालयों में शिक्षकों के पद और उनकी उपलब्धता की पहचान की गई है। यही शिक्षकों के तबादले का आधार बनेगा। यानी इसके आधार पर बिहार में शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा।

ट्रांसफर में आने वाली बाधा 

शिक्षा विभाग ने जुलाई के महीने में बड़े पैमाने पर स्कूल शिक्षकों के तबादले की योजना पहले से बनाई है। स्कूल में छात्रों की संख्या के मुताबिक शिक्षकों का अनुपात (रेशनलाइजेशन) नहीं होने के कारण शिक्षकों के पद और उनकी उपलब्धता को लेकर समस्या खड़ी हो रही थी। विभाग के पास कोई सटीक आंकड़ा भी नहीं था, जिसके आधार पर शिक्षकों का तबादला होता। गौर हो कि हाल ही राज्य मंत्रिमंडल ने शिक्षकों की तबादला नीति को मंजूरी दी है। दरअसल, बड़ी संख्या में स्कूल अनियमित पदस्थापन की समस्या से जूझ रहे हैं।

कहीं शिक्षक अधिक तो कहीं कम 

किसी स्कूल में जरूरत के अनुसार शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं तो कहीं जरूरत से कई गुना अधिक हैं। किसी विद्यालय में शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई बाधित है, तो कहीं शिक्षकों को क्लास लेने का मौका नहीं मिलता। इसके कारण संबंधित स्कूलों में जरूरतों का आकलन करने में भी समस्या आ रही है। कहां किस विद्यालय में कितने शिक्षकों की आवश्यकता है, यह पता ही नहीं चल पा रहा था। विषयवार शिक्षकों की जरूरत का आंकड़ा भी विभाग के पास नहीं था। रेशनलाइजेशन के दौरान यह सभी ब्योरा विभाग को मिल चुका है।

जुटाई गई शिक्षकों की डिटेल

शिक्षकों के पद और उनकी उपलब्धता की पहचान होने के बाद स्कूलों में शिक्षकों के पदस्थापन की राह आसान हो गयी है। बतायाा जा रहा है कि इसी सप्ताह तबादले का पोर्टल सक्रिय हो जाएगा। जिसके बाद शिक्षक पोर्टल से तबादले का आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद अधिकतम दो सप्ताह में तबादले की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।