पटना मेट्रो

पटना के इस रूट पर बदलेगा ट्रैफिक, घटेगी सड़क की चौड़ाई, जानिए विभाग का पूरा प्लान

पटना में मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए शहर के नेहरू पथ पर ट्रैफिक पुलिस और मेट्रो प्रशासन ने संयुक्त कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत नया रूट प्लान तैयार किया गया है।

By Rani Thakur
पटना के इस रूट पर बदलेगा ट्रैफिक, घटेगी सड़क की चौड़ाई, जानिए विभाग का पूरा प्लान

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : नेहरू पथ पर आयकर गोलंबर, विकास भवन और संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़ियाखाना) गेट नंबर एक के सामने मेट्रो स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और मेट्रो प्रशासन ने संयुक्त कार्ययोजना तैयार की है। इस काम की वजह से 15 मीटर चौड़ी सड़क पर वाहनों का आवागमन होगा। जबकि अभी 30 मीटर चौड़े नेहरू पथ पर आवागमन जारी है।

घटेगी सड़क की चौड़ाई 

मेट्रो स्टेशन निर्माण के मद्देनजर अब सिर्फ 15 मीटर चौड़ी सड़क पर ही दोनों तरफ के वाहनों को निकाला जाएगा। ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए सड़क के बीचोंबीच एक कृत्रिम मेडियन (सर्कुलर डिवाइडर) बनाया जाएगा, जिसे जरूरत के अनुसार खिसकाया जा सके। 

मेट्रो अधिकारियों ने किया निरीक्षण 

मिली जानकारी के अनुसार योजना के तहत, अगर उत्तर दिशा में निर्माण कार्य चलेगा तो मेडियन को दक्षिण दिशा की ओर शिफ्ट कर वहां से दोनों ओर के वाहनों को निकाला जाएगा। इसके बाद जब दक्षिण दिशा में काम होगा तो उत्तर दिशा की सड़क का इस्तेमाल किया जाएगा। मेट्रो के अधिकारी और ट्रैफिक एसपी ने नेहरू पथ का निरीक्षण किया। 

विभागीय मंजूरी का इंतजार 

ट्रैफिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल आम जनता के लिए यातायात व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान में गाड़ियां अपने निर्धारित लेन से ही गुजर रही हैं और यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक कि रूट डायवर्जन की पूरी संरचना धरातल पर तैयार नहीं हो जाती।

लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान

ट्रैफिक पुलिस और मेट्रो अधिकारियों द्वारा तैयार की गई इस संयुक्त योजना को अंतिम स्वीकृति के लिए नगर विकास विभाग के पास भेजा जाएगा। विभाग के साथ होने वाली अंतिम समीक्षा बैठक के बाद ही यह नया ट्रैफिक प्लान पूरी तरह से लागू होगा। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।