बिहार में जल्द शुरू होगी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग, यहां जानिए डिटेल

शिक्षा विभाग में बिहार के 5.80 लाख सरकारी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग की तैयारी पूरी कर ली गई है। 1 जुलाई से सभी शिक्षक अपने नए आवंटित स्कूलों में अध्यापन कार्य शुरू कर देंगे।

By Rani Thakur
बिहार में जल्द शुरू होगी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग, यहां जानिए डिटेल

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना :
शिक्षा विभाग में बिहार के 5.80 लाख सरकारी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके बाद अब इसकी प्रक्रिया जून के अंतिम सप्ताह तक शुरू कर ली जाएगी।  

ट्रांसफर पोस्टिंग नीति तैयार

मिली जानकारी के अनुसार नई शिक्षा नीति के मानकों के तहत यह ट्रांसफर पोस्टिंग होगी। इसके तहत 35 छात्रों पर एक ही शिक्षक होंगे। इसके लिए ट्रांसफर पोस्टिंग नीति बनकर तैयार हो चुकी है। 

1 जुलाई से शुरू होगा नए स्कूलों में अध्यापन 

जानकारी मिली है कि कैबिनेट से हरी झंडी मिलते ही 30 जून तक सभी चयनित शिक्षकों के तबादले और नई जगह पर तैनाती की औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी। जिसके बाद 1 जुलाई से सभी शिक्षक अपने नए आवंटित स्कूलों में अध्यापन कार्य शुरू कर देंगे। 

एक विषय के लिए एक शिक्षक

ऐच्छिक (मनचाही) पोस्टिंग मिलने के बाद किसी भी शिक्षक का दोबारा नई जगह पर ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। बता दें कि शिक्षकों की नियुक्ति भी उनके क्लास वर्गीकरण के आधार पर किया जाएगा। नई नीति के तहत एक विषय के लिए एक ही शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।