मुंगेर मंडल कारा

मौत की छलांग! बिहार के इस जेल की छत से कूदा कैदी, इस गंभीर मामले में था आरोपी

मुंगेर मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी ने जेल की छत से छलांग लगाई थी। <br/>

By Rani Thakur
मौत की छलांग! बिहार के इस जेल की छत से कूदा कैदी, इस गंभीर मामले में था आरोपी

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
दिवाकर कुमार / मुंगेर :
मुंगेर मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन बंदी की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

क्या है घटना? 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह मनीष कुमार अचानक जेल की छत पर पहुंच गया और वहां से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने तत्काल उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

बड़े भाई का हत्यारा था मृतक 

जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार अपने ही बड़े भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और न्यायिक हिरासत में मुंगेर मंडलकारा में बंद था। घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गई। 

मामले की जांच जारी 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, जेल प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि बंदी किन परिस्थितियों में जेल की छत तक पहुंचा और उसने यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं घटना की सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंच परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया और इस मामले की जांच करवाने की बात कही।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।