पटना में आज और कल इन रूटों पर बंद रहेंगे वाहन, बाहर निकलने से पहले जरूर चेक करें ट्रैफिक प्लान

पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके के गायघाट चौराहा स्थित अशोक राजपथ पर गुरुवार व शुक्रवार को पैदल चलने वालों एवं सभी तरह के वाहनों पर रोक रहेगी।

By Rani Thakur
पटना में आज और कल इन रूटों पर बंद रहेंगे वाहन, बाहर निकलने से पहले जरूर चेक करें ट्रैफिक प्लान

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: पटना सिटी के आलमगंज थाना अन्तर्गत गायघाट चौराहा स्थित अशोक राजपथ पर गुरुवार व शुक्रवार को पैदल चलने वालों एवं सभी तरह के वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। बुधवार की देर रात से ही पुराने महात्मा गांधी सेतु की जर्जर रेलिंग और फुटपाथ को काट कर हटाने का काम संबंधित एजेंसी द्वारा शुरू किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो दिनों तक लोगों एवं वाहनों की आवाजाही गांधी सेतु के उत्तर व दक्षिण के यूटर्न से होकर अशोक राजपथ पर जारी रहेगी। मलवा उठाए जाने तक यह बदली व्यवस्था बरकरार रहेगी। 

राजपथ के रास्ते जाने से पहले सावधान!

उन्होंने बताया कि आलमगंज की ओर से अशोक राजपथ के रास्ते पटना सिटी की ओर जाने वाले वाहनों तथा पैदल चलने वालों को गायघाट में बायीं ओर सुधा बूथ के पीछे से यूटर्न लेकर आगे निकलना होगा। इसी तरह पटना सिटी की ओर चल कर आलमगंज की ओर अशोक राजपथ के रास्ते जाने वाले वाहनों एवं लोगों को बायीं ओर टीओपी के पीछे और सेतु के नीचे से यूटर्न लेकर अशोक राजपथ पर निकलना होगा।

पर्याप्त संख्या में पुलिस की रहेगी तैनाती 

टीओपी प्रभारी ने बताया कि बदली यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे ताकि जाम की समस्या उत्पन्न न हो। इस दौरान गायघाट के समीप सेतु के पूरब व पश्चिम में अशोक राजपथ पर टेंपो का अवैध ,ठहराव करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी ताकि बाधा रहित परिचालन जारी रहे।
 
संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।