बिहार में यहां अब खुले आसमान के नीचे मेगा स्क्रीन पर देख सकेंगे मूवी, जानिए पूरी डिटेल

पटनावासी फ्री में मेगा स्क्रीन पर फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। दरअसल, गांधी मैदान गेट नंबर-4 के पास लगे मेगा स्क्रीन को फिर से शुरू किया जा रहा है। <br/>

By Rani Thakur
बिहार में यहां अब खुले आसमान के नीचे मेगा स्क्रीन पर देख सकेंगे मूवी, जानिए पूरी डिटेल

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटनावासी फ्री में मेगा स्क्रीन पर फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। दरअसल, गांधी मैदान गेट नंबर-4 के पास लगे मेगा स्क्रीन को फिर से शुरू किया जा रहा है। अब हर शनिवार और रविवार शाम 6 बजे से फिल्म दिखाया जाएगा। इस शनिवार और रविवार को पुष्पा फिल्म दिखाई जाएगी। 13 जून को पुष्पा 1 और 14 जून को पुष्पा 2 का दर्शक आनंद ले सकते हैं। फ़िल्मों के अलावा क्रिकेट और कई सांस्कृतिक आयोजनों को भी दिखाया जाएगा।

एक साथ 5,000 दर्शकों के देखते की व्यवस्था 

बता दें कि पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इस मेगा स्क्रीन की शुरुआत 2021 में की गई थी। बीच में ये स्क्रीन कई सालों से बंद पड़ी थी। 70 फीट × 40 फीट आकार की यह विशाल स्क्रीन शहर की प्रमुख सार्वजनिक सुविधाओं में से एक है, जिसे लगभग 70 से 320 फीट की दूरी से भी आसानी से देखा जा सकता है। करीब 5,000 लोगों की क्षमता वाली इस व्यवस्था में फुल एचडी पिक्चर, एज-ब्लेंडिंग तकनीक और डॉल्बी डिजिटल सराउंड साउंड सिस्टम की सुविधा उपलब्ध है।

320 फीट तक की दूरी से देख सकेंगे

पटना स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत गांधी मैदान में लगा मेगा स्क्रीन देश का सबसे बड़ा आउटडोर स्क्रीन है, जहां लोग फ्री में फिल्म आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। बडोदरा, मुंबई, दिल्ली आदि में ड्राइव-इन थियेटर हैं, जहां लोग अपनी गाड़ियों में बैठकर फिल्में देखते हैं। जबकि पटना की मेगा स्क्रीनिंग ना केवल लंबाई और चौड़ाई में उन स्क्रीन से बड़ा है, बल्कि इसे 30 से लेकर 320 फीट तक की दूरी से देखा जा सकता है। इसे औसतन पांच हजार लोग एक बार में देख सकते हैं।

गांधी मैदान का मेगा स्क्रीन इनफ्लेटेबल

गांधी मैदान का मेगा स्क्रीन इनफ्लेटेबल है। हर शो से पहले उसमें हवा भरकर उसे ट्रस के माध्यम से खड़ा किया जाता है। साथ ही शो खत्म होने पर स्क्रीन पैक कर दिया जाता है। इस पर्दे का कुल वजन 1200 किलो है। इस परियोजना में कोई भी स्थायी निर्माण नहीं किया गया है, जिससे गांधी मैदान का उपयोग अन्य आयोजनों जैसे रैली, मेला, प्रदर्शनी, प्रशिक्षण शिविर आदि के लिए किया जा सकता है।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।