समस्तीपुर में आपसी विवाद में महिला को मारी गोली, कहासुनी के बाद फायरिंग

रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया।

By Rani Thakur
समस्तीपुर में आपसी विवाद में महिला को मारी गोली, कहासुनी के बाद फायरिंग

घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क  
अफरोज आलम / समस्तीपुर:
रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। घायल महिला को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कहासुनी के बाद चली गोली

घायल महिला की पहचान भिरहा गांव के वार्ड संख्या 5 निवासी मनोज राय की पत्नी कृष्णा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के बाएं हाथ की बांह में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर देर रात कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया और गोलीबारी की घटना हुई। 

पुराने विवाद को लेकर हुई गोलीबारी

गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है और पूर्व के मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज है। आशंका जताई जा रही है कि पुराने विवाद को लेकर ही घटना को अंजाम दिया गया। 

आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपितों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं सदर अस्पताल में घायल महिला का इलाज जारी है। रोसड़ा पुलिस का कहना है कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।