बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, कई जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

बिहार में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप दिख रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हो रही है।

By Rani Thakur
बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, कई जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप दिख रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हो रही है। मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी है, इसलिए अधिकांश जिलों में उम्मीद से कम बारिश हो रही है।

48 घंटे में बदलेगा मौसम 

मौसम विभाग ने आज 21 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में मौसम बदलने की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

बिजली गिरने से दो की मौत

बीते 24 घंटे में मुजफ्फरपुर, लखीसराय सहित कई जिलों में बारिश हुई। वहीं अररिया में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। 8 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा।

19 जून से बिहार में बिगड़ सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 19 जून से पूरे बिहार में मौसम का असर व्यापक रूप से देखने को मिलेगा। उत्तर बिहार के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि दक्षिण बिहार के जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

20 जून को भी जारी रहेगी बारिश

20 जून को भी राज्य में मौसम खराब बना रह सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों और दक्षिण बिहार में यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि मध्य और पूर्वी बिहार के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भागलपुर, बांका और जमुई में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।