Breaking News
  • Bihar Election: महागठबंधन के घोषणा पत्र में नौकरी, पुरानी पेंशन, वक्फ कानून पर बात; 20 प्वाइंट में जानें सबकुछ
  • Gold Price: अमेरिका-चीन व्यापार समझौते से सोना 3400 रुपये गिरा, 96550 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला संबोधन2
  • क्या वाकई पीरियड्स में अचार छूने से हो जाता है खराब,
  • दिल्ली विधानसभा के स्पेशल सत्र में क्या-क्या होगा?

होम > शहर > गाजियाबाद

भोला प्रसाद पर पुलिस कार्रवाई

भोला प्रसाद के खिलाफ कोडीन सिरप तस्करी में बड़ी पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने भोला प्रसाद जायसवाल की 34.27 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की, जो कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी में संलिप्त थे।

भोला प्रसाद के खिलाफ कोडीन सिरप तस्करी में बड़ी पुलिस कार्रवाई

कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी में संलिप्त भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी है। पूर्व में 28.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त किए जाने के बाद अब सोनभद्र पुलिस ने करीब 5.77 करोड़ रुपये की और संपत्ति कुर्क कर ली है। इस तरह अब तक तस्कर की कुल 34.27 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज एफआईआर के तहत आरोपी प्रहलाद घाट के कायस्थ टोला निवासी भोला प्रसाद के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 23 जनवरी को पहले ही 28.50 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी थी। इसके बाद धारा 68-एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वाराणसी जनपद में अभियुक्त और उसके परिजनों की संपत्तियों पर कुर्की की गई।