BSNL ने लॉन्च किया नया प्लान

BSNL ने पेश किया नया 599 रुपये का प्रीपेड प्लान, भरपूर डेटा और कॉलिंग सुविधा

BSNL ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसमें 70 दिनों की वैधता, प्रतिदिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा शामिल है।

By : Manu Raj
BSNL ने पेश किया नया 599 रुपये का प्रीपेड प्लान, भरपूर डेटा और कॉलिंग सुविधा

रांची/डेस्क: टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो खासतौर पर भारी डेटा यूजर्स और बजट फ्रेंडली विकल्प तलाशने वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया हैं. 599 रूपए कीमत वाले इस प्लान में यूजर्स को लंबी वैधता के साथ भरपूर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही हैं.

इस नए प्लान की वैधता 70 दिनों की है, जिसमें हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा हैं. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम हो जाती है लेकिन इंटरनेट कनेक्टिविटी जारी रहती हैं. इसके अलावा यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है, जिससे किसी भी नेटवर्क पर बिना अतिरिक्त शुल्क बात की जा सकती हैं.

क्या-क्या है फायदे?
BSNL ने इस प्लान में रोजाना 100 SMS की सुविधा भी शामिल की हैं. साथ ही फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ भी दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स देश के किसी भी हिस्से में बिना किसी अतिरिक्त खर्च के जुड़े रह सकते हैं. कंपनी ने इस प्लान में एंटरटेनमेंट का भी ध्यान रखा हैं. यूजर्स को BiTV का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है, जिसके जरिए लाइव टीवी चैनल्स, मनोरंजन कंटेंट और कुछ OTT शो का आनंद लिया जा सकता है, वह भी बिना किसी अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन के. 

यह प्लान खास तौर पर छात्रों, वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों और ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए फायदेमंद माना जा रहा हैं. यूट्यूब, इंस्टाग्राम, ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉलिंग और गेमिंग जैसे काम करने वालों के लिए यह एक किफायती और उपयोगी विकल्प बन सकता हैं. हालांकि BSNL ने यूजर्स को सलाह दी है कि रिचार्ज से पहले अपने क्षेत्र में नेटवर्क कवरेज जरूर जांच लें, क्योंकि बेहतर नेटवर्क पर ही इस प्लान का पूरा लाभ मिल सकेगा. कुल मिलाकर, 599 रूपए का यह नया BSNL प्लान कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट देने वाला एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है, जो निजी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता हैं.

यह भी पढ़े: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में हुई सनसनीखेज वारदात, गार्ड की हत्या से मचा हड़कंप

संबंधित सामग्री

भारत ने शूटिंग और 4x400 मीटर में जीते गोल्ड, SDAL ने सेना को 450 नागास्त्र-1R दिए

भारत ने शूटिंग और 4x400 मीटर में जीते गोल्ड, SDAL ने सेना को 450 नागास्त्र-1R दिए

एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या 52 हो गई। नीरू ने ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीता, जबकि SDAL ने सेना को 450 लोइटरिंग म्यूनिशन की सबसे बड़ी खेप दी।

Oct 24, 2026
ब्रेंट क्रूड 116.73 डॉलर पहुंचा, भारत का आयात बिल और कंपनियों की लागत बढ़ने की आशंका

ब्रेंट क्रूड 116.73 डॉलर पहुंचा, भारत का आयात बिल और कंपनियों की लागत बढ़ने की आशंका

ब्रेंट क्रूड की कीमत 116.73 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। महंगे तेल से भारत का आयात बिल और कंपनियों की लागत बढ़ सकती है।

Oct 24, 2026
1 अक्टूबर को सेंसेक्स 150 अंक गिरा, निफ्टी 22,600 के पास; FII की 19,027 करोड़ रुपये की बिकवाली

1 अक्टूबर को सेंसेक्स 150 अंक गिरा, निफ्टी 22,600 के पास; FII की 19,027 करोड़ रुपये की बिकवाली

शेयर बाजार में कमजोरी के साथ कारोबार शुरू हुआ। ऑटो और मीडिया शेयरों में बिकवाली रही, जबकि विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़ा।

Oct 24, 2026
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से शेयर बाजार पर दबाव, ब्रेंट क्रूड 116.73 डॉलर पर पहुंचा

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से शेयर बाजार पर दबाव, ब्रेंट क्रूड 116.73 डॉलर पर पहुंचा

अमेरिका-ईरान तनाव और सैन्य कार्रवाई की आशंका से निवेशक सतर्क हैं। महंगे कच्चे तेल से भारत का आयात बिल और कंपनियों की लागत बढ़ सकती है।

Oct 24, 2026
गुवाहाटी वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, गिल ने नाबाद 223 और रोहित ने 101 रन बनाए

गुवाहाटी वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, गिल ने नाबाद 223 और रोहित ने 101 रन बनाए

भारत ने 405 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 43.3 ओवर में 406 रन बनाए। गिल के नाबाद 223 रन से भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की।

Oct 24, 2026