बिहार के सीवान में पटाखा बनाने के दौरान हुए ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत हो गई। जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव के एक मकान में अवैध पटाखे बनाए जा रहे थे। तभी अचानक धमाके होने लगे, धमाके में पूरा मकान उड़ गया। लोगों के मुताबिक करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर धमाके होते रहे ।
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, महाराजगंज एसडीपीओ अमन और बड़हरिया, जामो, गोरेयाकोठी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि दमकल की गाड़ियां की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है ।