चक्रवात ‘दाना’ को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट

चक्रवाती तूफान दाना कहां करेगा लैंडफॉल और कितनी होगी रफ्तार? जानें ताजा अपडेट

चक्रवात ‘दाना’ को लेकर प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। किसी भी हालात से निपटने के लिए कोस्ट गार्ड को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

By Shyam Sundar Sharma
चक्रवाती तूफान दाना कहां करेगा लैंडफॉल और कितनी होगी रफ्तार? जानें ताजा अपडेट

चक्रवाती तूफाना दाना

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान दाना तेजी से ओडिशा और बंगाल तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक तूफान दाना 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। फिलहाल यह तूफान पारादीप से 280 और धामरा से 310 किमी दूर है।

धामरा और भीतरकनिका के बीच लैंडफॉल

इस तूफान का लैंडफॉल धामरा और भीतरकनिका के बीच होगा। लैंडफॉल के वक्त  100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के बहने का अनुमान है। अनुमान के मुताबिक लैंडफॉल के समय समुद्र में सामान्य से 2 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी।  बताया जा रहा है कि साल 2021 में आए चक्रवाती तूफान 'यास' की तरह ही 'दाना' का भी प्रभाव होगा।

प्रशासनिक अमला पूरी तरह से अलर्ट

इस बीच चक्रवात ‘दाना’ को लेकर प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इंडियन कोस्ट गार्ड को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। कोस्ट गार्ड हालात पर बारीकी से नजर रख रहा है और चक्रवात के प्रभाव से उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी सुनिश्चित करने को लेकर सक्रिय कदम उठाए गए हैं।

कोस्टगार्ड ने भी संभाला मोर्चा

कोस्टगार्ड को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जहाजों, विमानों और रिमोट ऑपरेटिंग स्टेशन को मछुआरों और नाविकों को मौसम की नियमित चेतावनी और सुरक्षा सलाह प्रसारित करने का काम सौंपा है।  ये अलर्ट सभी मछली पकड़ने वाले जहाजों को लगातार भेजे जा रहे हैं, और उनसे तुरंत किनारे पर लौटने और सुरक्षित आश्रय लेने का आग्रह किया जा रहा है।

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर उड़ानें बंद

उधर, भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार शाम से उड़ानों का परिचालन 16 घंटों के लिए निलंबित कर दिया गया है। एक बयान में यह जानकारी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के शुक्रवार तड़के ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच तट तक पहुंचने की आशंका है और इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 

बयान में कहा गया, ‘‘चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण 24 अक्टूबर को शाम पांच बजे से 25 अक्टूबर को सुबह नौ बजे तक हवाई अड्डे का परिचालन निलंबित रहेगा।’’ अधिकारियों ने बताया कि भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 100 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं, जिनमें लगभग 15 हजार लोग यात्रा करते हैं। 

190 ट्रेनों का परिचालन ठप

क्रवाती तूफान ‘दाना’ के मद्देनजर पूर्वी रेलवे अपने सियालदह मंडल में बृहस्पतिवार रात आठ बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 190 लोकल ट्रेन का परिचालन नहीं करेगा।  यह कदम रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में उठाया गया। पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि सियालदह दक्षिण और हसनाबाद खंड में 190 ट्रेन रद्द रहेंगी। 

संबंधित सामग्री

पश्चिम बंगाल के फलत्या थाने पर टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाना चाहते थे, पुलिस ने हमला करने वालों को कडा दंड दिया जा रहा है

पश्चिम बंगाल के फलत्या थाने पर टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाना चाहते थे, पुलिस ने हमला करने वालों को कडा दंड दिया जा रहा है

पुलिस और आधिकारिक बलों पर हमले की घटनाओं के मामले में पश्चिम बंगाल की सरकार ने कठोर कार्रवाई का वादा किया। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने कहा कि आरोपियों को छूटने से इंकार कर देंगे, उनकी संपत्ति जब्त और नीलाम करने की योजना है। ८ गिरफ्तार किए गए, जिनमें कुछ ने जहांगीर खान के विरोध में थाने पर घेराव और संघर्ष किया था।

ओडिशा में व्यक्ति ने सास-ससुर को आग के हवाले किया, पुलिस तलाश में जुटी

ओडिशा में व्यक्ति ने सास-ससुर को आग के हवाले किया, पुलिस तलाश में जुटी

ओडिशा के मयूरभंज में एक घरेलू विवाद के चलते व्यक्ति ने अपने सास-ससुर को आग लगा दी, जिसमें ससुर गंभीर रूप से झुलसे हैं।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सांसदों के बीच असंतोष

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सांसदों के बीच असंतोष

पश्चिम बंगाल में कई तृणमूल कांग्रेस सांसदों ने असहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया, जिससे राजनीतिक उथल-पुथल का अंदेशा है।

20 TMC सांसद अलग गुट बनाने का दावा करते हैं, नई दिल्ली

20 TMC सांसद अलग गुट बनाने का दावा करते हैं, नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसद बगावत कर पार्टी से अलग होने की घोषणा की हैं और लोकसभा में अलग गुट के रूप में मान्यता की मांग कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, आरएन रवि नए गवर्नर

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, आरएन रवि नए गवर्नर

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दिया और उनकी जगह आरएन रवि को नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। ममता बनर्जी ने केंद्र के इस फैसले पर हैरानी जताई।