Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में बड़ा हादसा,

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में बड़ा हादसा, गिरी स्कूल की छत, 21 की मौत, कई घायल

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में बड़ा हादसा, गिरी स्कूल की छत, 21 की मौत, कई घायल

By : Manu Raj
Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में बड़ा हादसा, गिरी स्कूल की छत, 21 की मौत, कई घायल

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान के पेशावर में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां गुरुवार को दीर कॉलोनी इलाके में एक निजी स्कूल की छत अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 20 स्कूली छात्र और एक महिला शिक्षिका समेत कुल 21 लोगों की मौत हो गई है। मारे गए सभी बच्चों की उम्र 13 साल से कम बताई जा रही है। जबकि हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद स्कूल परिसर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मलबे में अभी भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते राहत अभियान चलाया जा रहा है। राहत कार्य में पाकिस्तानी सेना की भी मदद ली जा रही है। मलबे से बच्चों को निकालकर तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

अस्पताल में इमरजेंसी

घायलों के इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। ट्रॉमा वार्ड में अतिरिक्त डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है, हालांकि कई बच्चों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

पीएम और गवर्नर ने जताया शोक

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को घायलों के लिए उपयुक्त चिकित्सा उपलब्ध कराने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। तो वही खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने भी बच्चों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने घटना की जांच के आदेश देते हुए अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।