पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड

पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, एनडीए की बैठक में झालमुरी बांटी

पीएम मोदी ने नेहरू के सबसे लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड तोड़ा। एनडीए की बैठक में उन्होंने झालमुरी बांटी और खुद भी खाई।

By : Shyam Sundar Sharma
पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, एनडीए की बैठक में झालमुरी बांटी

झालमुरी के साथ पीएम मोदी

नई दिल्ली: दिल्ली के भारत मंडपम में आज एनडीए की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी ने की। इस बैठक में एनडीए के घटक दलों के बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एनडीए के नेताओं को झालमुरी बांटते हुए दिखे। पीएम मोदी ने खुद भी झालमुरी खाई।

पीएम मोदी ने तोड़ा पंडित नेहरू का रिकॉर्ड, एनडीए के नेताओं ने किया सम्मान

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पंडित नेहरू का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। दरअसल पीएम मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारत के निर्वाचित पीएम बन गए हैं। पीएम मोदी के नाम लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इससे पहले पंडित नेहरू ने लगातार 4,398 दिनों तक निर्वाचित पीएम के रूप में कार्य किया था।

झालमुरी की खूब हुई चर्चा

इस बैठक की इस बात को लेकर खूब चर्चा हो रही है कि पीएम मोदी ने साथी नेताओं को झालमुरी खिलाई। ये इसलिए भी अहम है क्योंकि पीएम मोदी जब पश्चिम बंगाल गए थे तो वहां भी उन्होंने झालमुरी खाई थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत भी हासिल हुई थी। इस चुनाव में हार के बाद से तृणमूल कांग्रेस अपने सबसे बुरे वक्त से गुजर रही है और पार्टी टूटने की कगार पर है। 

संबंधित सामग्री

बीजेपी ने देशभर के 24 शहरों में नए संगठन मंत्रियों की नियुक्ति की, जिसमें चंद्रशेखर, शिवप्रकाश, और सौदान सिंह शामिल हैं।

बीजेपी ने देशभर के 24 शहरों में नए संगठन मंत्रियों की नियुक्ति की, जिसमें चंद्रशेखर, शिवप्रकाश, और सौदान सिंह शामिल हैं।

बीजेपी ने देश के प्रमुख शहरों में संगठन मंत्रियों की नियुक्ति की घोषणा की है। चंद्रशेखर को एमपी भाजपा का नया संगठन मंत्री बनाया गया है। शिवप्रकाश को पांच राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सौदान सिंह को चार राज्यों का प्रभार सौंपा गया। चंद्रशेखर को मध्यप्रदेश भाजपा में महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है।

Sep 24, 2026
चंद्रबाबू नायडू ने की प्रधानमंत्री मोदी की जमकर सराहना

चंद्रबाबू नायडू ने की प्रधानमंत्री मोदी की जमकर सराहना

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी देश के लिए 'सही समय पर सही नेता' हैं और उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Jun 11, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने का रिकॉर्ड

नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस उपलब्धि को भारत मंडपम से संबोधित करते हुए जनता का धन्यवाद दिया।

Jun 10, 2026
उत्तर प्रदेश में राहवीर योजना लागू, मददगारों को मिलेगा इनाम

उत्तर प्रदेश में राहवीर योजना लागू, मददगारों को मिलेगा इनाम

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई राहवीर योजना के तहत, दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुँचाने वालों को 25,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।

May 27, 2025
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की राहवीर योजना लागू

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की राहवीर योजना लागू

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई राहवीर योजना, जो दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद करने वालों को इनाम देती है, उत्तर प्रदेश में लागू की गई।

May 27, 2025