भूषण, बोरा मंडीबात रिपublic में राजनीतिक मुद्दों पर

प्रशांत भूषण और नेहा बोरा ने देश में राजनीतिक चर्चा को उजागर किया; 'रिजीम चेंज' और बांग्लादेश युवाओं का आंदोलन से प्रेरित माना गया

प्रशांत भूषण और नेहा बोरा ने सार्वजनिक रूप से राजनीतिक बदलाव के मुद्दे उठाए; उन्होंने बांग्लादेश के 2024 का युवा आंदोलन

By : Manu Raj
प्रशांत भूषण और नेहा बोरा ने देश में राजनीतिक चर्चा को उजागर किया; 'रिजीम चेंज' और बांग्लादेश युवाओं का आंदोलन से प्रेरित माना गया

प्रशांत भूषण के प्रति आभार! नेहा बोरा के प्रति भी आभार! और राहुल गांधी के प्रति तो कितनी बार आभार व्यक्त किया जाए? आखिर इन सबने एक बार फिर देश के सामने अपने विचारों, राजनीतिक प्राथमिकताओं और संघर्ष के तरीकों को लेकर बहस का अवसर तो दिया है।राजनीति में कभी-कभी विरोधी अपने राजनीतिक विरोधियों का सबसे बडा उपकार कर देते हैं और देश का भी अनजाने में भला ही कर देते हैं। वे कोई नया रहस्य उजागर नहीं करते, बल्कि अपने ही शब्दों से अपनी राजनीति का वह पक्ष सामने रख देते हैं, जिसे समझने के लिए जनता को अब तक अनेक संकेतों को जोड़ना पड़ता था।हाल के दिनों में प्रशांत भूषण के 'रिजीम चेंज' संबंधी बयान और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से उभरी आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा की बांग्लादेश के युवा आंदोलन से प्रेरणा लेने संबंधी टिप्पणी ने यही बहस खड़ी की है। प्रशांत भूषण ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वे सत्ता परिवर्तन चाहते हैं और इसमें गलत क्या है। इससे पहले नेहा बोरा ने बांग्लादेश के 2024 के आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा था कि उसने रास्ता दिखाया है। इन बयानों के बाद देश में तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं हुई।

संबंधित सामग्री

प्रशांत भूषण और नेहा बोरा की टिप्पणियाँ, राजनैतिक चर्चा को गर्म कर रही हैं

प्रशांत भूषण और नेहा बोरा की टिप्पणियाँ, राजनैतिक चर्चा को गर्म कर रही हैं

प्रशांत भूषण ने 'रिजीम चेंज' के बारे में राहुल गांधी की राजनीतिक प्राथमिकताओं पर टिप्पणी करते हुए सवाल उठाए।

Oct 19, 2026