केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोध-प्रदर्शन से कुछ हासिल नहीं होगा। उन्होंने राहुल गांधी और विपक्ष पर चुनाव में हार के बाद वोट चोरी के आरोप लगाने का आरोप लगाया । शाह ने दावा किया कि कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति जारी रही तो वह अगले 30 साल तक सत्ता में नहीं लौट पाएगी।
शाह दिल्ली में यमुना की सफाई और जल-सीवरेज व्यवस्था से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे, उन्होंने विपक्ष से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझने और जहां सरकार है, वहां जनकल्याण के काम करने की अपील की ।